ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर 3 गाड़ियां आपस में टकराई, एक की मौत और दो घायल

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा : ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर 3 गाड़ियां आपस में टकराई, एक की मौत और दो घायल

ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर 3 गाड़ियां आपस में टकराई, एक की मौत और दो घायल

Tricity Today | 3 गाड़ियां आपस में टकराई

Greater Noida : थाना दादरी क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह को 3 वाहन आपस में टकरा गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सुबह 2:30 बजे की घटना
थाना दादरी के प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि सुबह 2:30 बजे के करीब चक्रसेनपुर गांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल रोड पर 3 वाहन आपस में टकरा गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक ट्रक के चालक गोपाल की मृत्यु हो गई। वहीं, दूसरी गाड़ी के चालक अमरपाल और सुनील को गंभीर चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

पुलिस ने यातायात को सामान्य करवाया
उन्होंने बताया कि तीसरा ट्रक इन दोनों वाहनों से टकराकर पलट गया। क्रेन की सहायता से उसे रोड से हटवाकर यातायात सुचारू रूप से चालू किया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, थाना बिसरख क्षेत्र के राइस सिटी चौकी के पास एक कार पर सीमेंट से भरा हुआ रोलर पलट गया। कार चालक कार में दब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सकुशल बाहर निकाला। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों गाड़ियों को सड़क से हटवाया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.