चाइनीज मोबाइल कंपनी वीवो के 40 कर्मचारी हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, अन्य लोगों में दहशत

Greater Noida BREAKING : चाइनीज मोबाइल कंपनी वीवो के 40 कर्मचारी हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, अन्य लोगों में दहशत

चाइनीज मोबाइल कंपनी वीवो के 40 कर्मचारी हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, अन्य लोगों में दहशत

Google Image | Vivo Company

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। चाइनीज मोबाइल कंपनी वीवो कंपनी में काम करने वाले करीब 3 दर्जन से ज्यादा कर्मचारी फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। सभी को ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले के बाद विवो कंपनी में काम करने वाले सभी कर्मचारी और पदाधिकारी दहशत में आ गए हैं। 

ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में स्थित वीवो कंपनी में काम करने वाले करीब 40 कर्मचारी फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात को इन कर्मचारियों ने कंपनी के भीतर दिया जाने वाला खाना खा लिया था। जिसके बाद यह सभी लोग बीमार पड़ गए। सभी को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

अन्य कर्मचारी और पदाधिकारी में दहशत
चाइनीज मोबाइल कंपनी वीवो में इस मामले के बाद हड़कंप मच गया है। अन्य कर्मचारी और पदाधिकारी दहशत में आए हुए हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को काफी लोगों ने कंपनी में दिया जाने वाला खाना नहीं खाया। क्योंकि इन कर्मचारियों को डर है कि कहीं वह फूड पॉइजनिंग का शिकार ना हो जाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.