45 वर्षीय महिला अपने 5 बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार, वारदात से पहले परिजनों के साथ किया यह काम

Greater Noida BREAKING : 45 वर्षीय महिला अपने 5 बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार, वारदात से पहले परिजनों के साथ किया यह काम

45 वर्षीय महिला अपने 5 बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार, वारदात से पहले परिजनों के साथ किया यह काम

Tricity Today | पुलिस जांच करते हुए

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में रहने वाली एक महिला अपने पूरे परिवार को नशीला पदार्थ देकर अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। महिला घर से अपने बच्चों को भी लेकर चली गई है। महिला की शादी को 20 साल हो गए हैं और महिला के 5 बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।



20 साल पहले हुई थी महिला की शादी
मिली जानकारी के मुताबिक दनकौर के जुनेदपुर गांव में रहने वाले एक युवक की शादी 20 साल पहले एक युवती से हुई थी। दोनों के 5 बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि बीती रात को 45 वर्षीय महिला ने अपने परिजनों के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिस समय सभी लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। उसकी दौरान महिला मौके का फायदा उठाकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। महिला अपने 5 बच्चों को लेकर भी फरार हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिवार को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया है। जहां पर दोनों की नाजुक हालत बताई जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.