दिव्य दरबार में पहुंचे 5 लाख लोग, हालत संभालने में छूटे पुलिस के छक्के

ग्रेटर नोएडा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री : दिव्य दरबार में पहुंचे 5 लाख लोग, हालत संभालने में छूटे पुलिस के छक्के

दिव्य दरबार में पहुंचे 5 लाख लोग, हालत संभालने में छूटे पुलिस के छक्के

Tricity Today | दिव्य दरबार में पहुंचे 5 लाख लोग

Greater Noida : जैतपुर में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आज बुधवार को दिव्य दरबार लगा है। इस दिव्य दरबार में करीब 5 लाख लोग पहुंचे। भीड़ ज्यादा होने की वजह से व्यवस्था चरमरा गई। हालत को संभालने के लिए पुलिस के छक्के छूट गए। जो पुलिस अधिकारी व्यवस्था को संभालने में लगे थे, भीड़ के बीच में पहुंचकर उनकी भी हालत खराब हो गई। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पसीने से लथपथ हो गए। कार्यक्रम में पहुंचे काफी भक्तगण गर्मी की वजह से बेहोश हो गए, जिनको तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया।

सुबह 10:00 बजे के बाद भीड़ बेकाबू हुई
मिली जानकारी के मुताबिक केवल एनसीआर ही नहीं बल्कि पूरे देश के करीब 2 लाख लोग पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भागवत कथा और उनके विचारों को सुनने पहुंचे। सुबह करीब 10:00 बजे के बाद भीड़ बेकाबू हो गई। हालत इतनी खराब हो गई कि आयोजन कर्ताओं और पुलिस के व्यवस्था को संभालने में छक्के छूट गए। करीब 2:00 बजे कार्यक्रम स्थल पर धक्का-मुक्की हो गई। जिसमें करीब 10 लोगों को चोट आई। मौके पर जिले के सभी अस्पतालों की टीम मौजूद है, इसलिए हालत को सामान्य करवा दिया गया। डॉक्टरों की टीम ने कुछ लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया तो कुछ लोगों को अस्पताल में रेफर किया गया।

18 बड़े पुलिस अफसरों की निगरानी में था आज का कार्यक्रम
डीसीपी सेंट्रल नोएडा अनिल कुमार यादव ने बताया कि बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आज दिव्य दरबार लगा, जिसमें लाखों की संख्या में भीड़ पहुंची। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश पर 4 डीसीपी, दो कंपनी पीएसी, 6 एडिशनल डीसीपी, 8 एसीपी और करीब एक हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। मौके पर भगदड़ की कोई स्थिति नहीं हुई। भीड़ ज्यादा होने की वजह से कुछ परेशानी हुई, लेकिन पुलिस ने सब सामान्य कर दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.