50 वर्षीय व्यक्ति का शव घर पर मिला, पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा : 50 वर्षीय व्यक्ति का शव घर पर मिला, पुलिस जांच में जुटी

50 वर्षीय व्यक्ति का शव घर पर मिला, पुलिस जांच में जुटी

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर (Badalpur Police Station) क्षेत्र के अच्छेजा गांव में रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर पर मिला है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह को थाना बादलपुर पुलिस को सूचना मिली कि अच्क्षेजा गांव में पूरन के मकान में किराए पर रहने वाले श्याम सिंह (50 वर्ष) अपने घर में मृत अवस्था में पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.