गौतमबुद्ध नगर पुलिस एडीसीपी और एसीपी समेत 54 पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान, देखिए लिस्ट  

गौरव : गौतमबुद्ध नगर पुलिस एडीसीपी और एसीपी समेत 54 पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान, देखिए लिस्ट  

गौतमबुद्ध नगर पुलिस एडीसीपी और एसीपी समेत 54 पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान, देखिए लिस्ट  

Tricity Today | मुख्य अतिथि सुहास एलवाई

Greater Noida News : गणतंत्र दिवस पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्ररेट ने पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रथम परेड कमाण्डर आईपीएस अंकिता शर्मा के नेतृत्व में भव्य रैतिक परेड का मान प्रणाम मुख्य अतिथि सुहास एलवाई द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया गया। परेड का संचालन अन्तर्राष्ट्रीय वॉलीबाल कोच सुभाष पांचाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर गणतंत्र दिवस की संकल्प शपथ को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह द्वारा परेड को शपथ ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह और अन्य अफसर मौजूद रहे।

ऑपरेशनल कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह
 

विशाल पाण्डेय

अपर पुलिस उपायुक्त

गोल्ड

महेन्द्र सिंह देव

सहायक पुलिस आयुक्त

गोल्ड 

अवधेश प्रताप सिंह

प्रभारी निरीक्षक, सूरजपुर

सिल्वर

अनुज कुमार

उप निरीक्षक

सिल्वर

संदीप मलिक

मुख्य आरक्षी

सिल्वर

कुलदीप कुमार

मुख्य आरक्षी

सिल्वर

संजीव कुमार

आरक्षी

सिल्वर


ऑपरेशनल कार्य के लिए ‘पुलिस महानिदेशक का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह
 

राजपाल सिंह

निरीक्षक गोपनीय

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह

अजय सिंह चाहर

निरीक्षक

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह

सुधीर गिरी

मुख्य आरक्षी

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह

दीपक पाल

परिचालक

प्रशंसा का प्रशस्ति पत्र


डायल-112 के 22 पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर 21 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिस्त पत्र से पुरस्कृत किया गया। मुख्यालय डायल-112 लखनऊ द्वारा गौतमबुद्ध नगर में पीआरवी पर नियुक्ति 22 अधिकारी और कर्मचारियों को सराहनीय कार्य हेतु प्रशिस्त पत्रों से पुरस्कृत किया गया। आज के गणतंत्र दिवस पर रैतिक परेड में यातायात पुलिस की प्लाटून को सर्वश्रेष्ठ टोली प्रथम घोषित किया गया। पीएसी की प्लाटून को द्वितीय घोषित किया गया। दोनों प्लाटूनों को शील्ड प्रदान की गई।

सामाजिक संस्थाओं को मिला सम्मान
एचसीएल फाउंडेशन और गौतमबुद्ध नगर पुलिस के सहयोग से संचालित नन्हे परिंदे कार्यक्रम और अन्य सहयोगी पहलों में साथ आने वाली संस्थाओं जैसे चेतना संस्था, जेनपेक्ट, टेकमहिंद्रा ,अपोलो हॉस्पिटल ,प्रकाश हॉस्पिटल ,यथार्थ हॉस्पिटल, डीएलएफ ग्रुप, शीला फोम, सीपी प्लस, एल्फ सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन और रीजनल एप्रेल्स कल्टर्स को भी सम्मानित किया गया।

आकांक्षा सिंह ने बच्चों को उपहार दिए
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम और नाट्य प्रस्तुत किए साथ ही कई प्रकार की कला प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। सभी प्रतिभाग करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह की पत्नी आकांक्षा सिंह द्वारा उपहार भेंट किए गए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.