बुलंदशहर के 55 गांव यमुना अथॉरिटी में शामिल, देखिए गांवों की पूरी लिस्ट

BIG BREAKING : बुलंदशहर के 55 गांव यमुना अथॉरिटी में शामिल, देखिए गांवों की पूरी लिस्ट

बुलंदशहर के 55 गांव यमुना अथॉरिटी में शामिल, देखिए गांवों की पूरी लिस्ट

Tricity Today | बुलंदशहर के 55 गांव यमुना अथॉरिटी में शामिल

Greater Noida News : बुलंदशहर जिले के लिए आज की सबसे बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने खुर्जा और सिकंदराबाद तहसीलों के 55 गांवों को बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण से निकालकर यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (Yamuna Authority) में शामिल कर दिया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी गुरुवार को यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने दी है। अभी तक गौतमबुद्ध नगर से आगरा तक यमुना अथॉरिटी के दायरे में 1,187 गांव थे। अब इन गांवों की संख्या बढ़कर 1,242 हो गई है। अब इन सारे गांवों की जमीन पर यमुना अथॉरिटी विकास योजनाएं लेकर आएगी।
यमुना अथॉरिटी का दायरा बढ़ा
उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 अप्रैल 2001 को यूपी इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट एक्ट-1976 के तहत यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन किया। उस वक्त गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा और हाथरस जिलों के 1,187 गांवों को इस प्राधिकरण के दायरे में शामिल किया गया। करीब एक महीने पहले यमुना अथॉरिटी ने बुलंदशहर जिले की सिकंदराबाद और खुर्जा तहसील के 55 गांवों को खुर्जा विकास प्राधिकरण से निकालकर यमुना प्राधिकरण में शामिल करने की मांग की। इस प्रस्ताव को यमुना अथॉरिटी के बोर्ड ने मंजूरी देकर राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेजा। राज्य सरकार ने मंजूरी देकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेजा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को राज्यपाल ने यह प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। अब बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण के 55 गांव यमुना प्राधिकरण में शामिल हो गए हैं। इन सभी गांव में विकास की जिम्मेदारी यमुना अथॉरिटी संभालेगी।

किसानों और प्राधिकरण दोनों को फायदा
राज्य सरकार के इस फैसले से बुलंदशहर जिले के इन 55 गांवों को बड़ा फायदा मिलेगा। साथ ही यमुना अथॉरिटी को बड़ा फायदा होगा। दरअसल, इस इलाके में यमुना अथॉरिटी जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए लॉजिस्टिक हब और बड़े-बड़े वेयरहाउस बनाएगी। दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने वाली लिंक लाइन का निर्माण किया जाएगा। खास बात यह है कि अमृतसर-कोलकाता डेडीकेटेड रेलवे फ्रेट कॉरिडोर भी इन्हीं गांवों से होकर गुजर रहा है। इस तरह आने वाले दिनों में सिकंदराबाद और खुर्जा के यह 55 गांव उद्योग व कारोबार की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हो जाएंगे।

खुर्जा विकास प्राधिकरण के गांव, जो यमुना प्राधिकरण में शामिल होंगे
  1. शेखपुर माम
  2. दाउदपुर
  3. सलेमपुर मजरा दस्तूरा
  4. दस्तूरा
  5. खंडपूरा
  6. भगवानपुर
  7. हसनपुर लडूकी
  8. बीघेपुर
  9. बीछट सुजानपुर
  10. मोहम्मद पुर मजरा बीछट
  11. अख्तियारपुर
  12. सनोता सफीपुर
  13. भाईपुर
  14. लालपुर ममरेजपुर
  15. शहजादपुर कनेनी
  16. ताजमाबाद
  17. सारंगपुर 
  18. नगला रूमी 
  19. आसफपुर
  20. सिरयाल 
  21. शाहपुर कला
  22. गोठनी 
  23. भिंडोर 
  24. फिरोजपुर 
  25. अहरौली 
  26. औरंगा 
  27. भादवा 
  28. रामगढ़ी 
  29. जाफर नगर गदाईपुर 
  30. जाहिदपुर कला 
  31. गंगथला
  32. कलंदर गढ़ी
  33. क्वारसी
  34. जाहिदपुर खुर्द
  35. सुल्तानपुर
  36. इस्माईलपुर बुधैना
  37. इब्राहिमपुर जुनैदपुर
  38. समसपुर
  39. कमालपुर मजरा भदौरा
  40. इनायतपुर उर्फ मधुपुरा
  41. भदौरा
  42. खबरा

बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के वह गांव, जो यमुना प्राधिकरण में शामिल होंगे
  1. भौंरा
  2. सलौनी उर्फ रौनी
  3. मकरंदपुर उर्फ फतेहपुर
  4. वैर बादशाहपुर
  5. अरौड़ा
  6. फतेहपुर जादौन
  7. घनौरा
  8. नूरपुर
  9. निठारी
  10. गंगरौल
  11. कादरपुर

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.