ग्रेटर नोएडा में नामी सोसाइटी की लिफ्ट में फंसे 6 लोग, दम घुटने से दो महिला...

बड़ी खबर : ग्रेटर नोएडा में नामी सोसाइटी की लिफ्ट में फंसे 6 लोग, दम घुटने से दो महिला...

ग्रेटर नोएडा में नामी सोसाइटी की लिफ्ट में फंसे 6 लोग, दम घुटने से दो महिला...

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida : अब तो लोगों को लिफ्ट में जाते समय डर लगने लगा है कि कहीं वह फंस ना जाए। ग्रेटर नोएडा शहर में स्थित एनआरआई रेजिडेंस हाउसिंग सोसाइटी में शनिवार की सुबह एक लिफ्ट अटक गई। हादसे के वक्त लिफ्ट में 5 महिलाएं समेत 6 लोग थे। अचानक लिफ्ट अटकने की वजह से महिलाओं का दम घटने लगा। जिसकी वजह से पांच में 2 महिलाएं लिफ्ट के अंदर बेहोश हो गई। कड़ी मेहनत के बाद लिफ्ट को खोला गया और लोगों को बाहर निकल गया। इस घटना के बाद सोसाइटी के निवासी बुरी तरीके से डरे हुए हैं।

G-2 टावर की घटना
हाउसिंग सोसायटी के निवासियों ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 8:00 बजे लिफ्ट के माध्यम से पांच महिलाएं और एक पुरुष G-2 टावर में ऊपर की तरफ जा रही थी। अचानक लिफ्ट बीच में अटक गई। करीब आधे घंटे तक लिफ्ट में 6 लोग फंसे रहे। महिलाओं को दम घुटने लगा। करीब आधे घंटे तक लिफ्ट फंसी रही।

दो महिलाएं हो गई बेहोश
निवासियों ने बताया कि इस हादसे में लिफ्ट में फांसी महिला मंजू नागर और नीरा सिरोही बेहोश हो गई। कड़ी मेहनत के बाद सभी महिलाओं को बाहर निकल गया। इस मामले में सोसाइटी के निवासियों ने मेंटेनेंस डिपार्टमेंट पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जिस समय दोनों महिलाओं को बाहर निकल गया, उस समय दोनों की हालत बेहद खराब थी।

कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है
लोगों का आरोप है कि डर की वजह से लोग लिफ्ट से आवागमन करना बंद कर दिया हैं। अधिकतर टावर की लिफ्ट खराब रहती है। इस मामले की शिकायत काफी बार बिल्डर से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। निवासियों का कहना है कि अगर सही समय पर ठोस कदम नहीं उठाया गए तो कोई बड़ी घटना भी हो सकती है और इसका जिम्मेदार केवल बिल्डर होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.