यमुना सिटी के एक सेक्टर में बनेंगी 6 यूनिवर्सिटी, हाईटेक एजुकेशन के लिए अब परिजनों से दूर नहीं होंगे बच्चे

खास खबर : यमुना सिटी के एक सेक्टर में बनेंगी 6 यूनिवर्सिटी, हाईटेक एजुकेशन के लिए अब परिजनों से दूर नहीं होंगे बच्चे

यमुना सिटी के एक सेक्टर में बनेंगी 6 यूनिवर्सिटी, हाईटेक एजुकेशन के लिए अब परिजनों से दूर नहीं होंगे बच्चे

Tricity Today | यमुना विकास प्राधिकरण

Greater Noida News : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद हाईटेक सुविधाएं जेवर में मिलने लगेंगी। किसानों और बाहर से आकर बसने वालों लोगों के बच्चों को बेहतर पढ़ाई करने के लिए विदेश नहीं जाना पड़ेगा। यमुना सिटी में ही 6 विश्वविद्यालय बनेंगे। जिनमें से 2 यूनिवर्सिटी बनने का काम चल रहा है और बाकी चार यूनिवर्सिटी के लिए आज मंगलवार को योजना लॉन्च की जाएगी। इसके अलावा यमुना विकास प्राधिकरण के सेक्टर 17 में यूनिवर्सिटी के लिए एक भूखंड की योजना आएगी। कुल मिलाकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, एनसीआर और खास तौर पर जेवर में रहने वाले लोगों को अपने बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश नहीं भेजना पड़ेगा। एक स्थान पर हाईटेक सुविधा, हाईटेक शिक्षा और बेहतर रोजगार मिलेगा।

पहले आई उद्योग योजना और अब शिक्षा योजना
यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि अपने क्षेत्र में क्लस्टर बनाकर विकास कार्य करा रहा है। पहले उद्योगों के लिए क्लस्टर बनाए गए। इनमें अपैरल पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क, टॉय पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क आदि शामिल हैं। अब शिक्षा को लेकर भी क्लस्टर विकसित करने की योजना है। सेक्टर-22ई संस्थागत भूउपयोग का सेक्टर है। यहां पर पहले से दो विश्वविद्यालय निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें नरसी मोंजी और जीबीएम शामिल हैं। अब चार नए विश्वविद्यालय के लिए योजना निकाली जा रही है। इसके बाद इस सेक्टर में 6 विश्वविद्यालय हो जाएंगे।

नरसी मोंजी और जीबीएम संस्था भी शामिल
प्राधिकरण ने सेक्टर-22ई में 50-50 एकड़ के दो और 26-26 एकड़ के दो भूखंड विश्वविद्यालय के लिए आरक्षित किए हैं। इसी तरह सेक्टर-17 में एक भूखंड 30 एकड़ का है। यह भूखंड विश्वविद्यालय के लिए है। प्राधिकरण मंगलवार को इसकी भी योजना लॉन्च करेगा। इसमें फार्च्यून 500 और 100 प्रतिशत एफडीआई समेत अन्य बड़ी संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में दो यूनिवर्सिटी पहले से चल रही हैं। इसमें गलगोटिया और नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय शामिल हैं, जबकि दो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें नरसी मोंजी और जीबीएम संस्था शामिल हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.