उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 62वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, संस्थापक लाल शर्मा को किया याद

Greater Noida : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 62वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, संस्थापक लाल शर्मा को किया याद

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 62वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, संस्थापक लाल शर्मा को किया याद

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में हुई लेखपालों की बैठक

Greater Noida News : आज पूरे राज्य में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 62वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर में भी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष डिंपल यादव ने कई अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में काफी लोग शामिल हुए और सभी ने अपने कार्य को अच्छे से करने का संकल्प भी लिया।

इस मुद्दे पर हुई चर्चा
मंगलवार को हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व खंडमंत्री उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ अतर सिंह यादव के द्वारा की गई। सभी वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के संस्थापक पंडित मुरारी लाल शर्मा को याद किया और उनके योगदान पर चर्चा की गई। आपको बता दें कि आज से 62 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की नींव रखी गई थी। यह संस्था लेखपाल के मुद्दों को उठती है।

बैठक में इन लोगों ने लिया हिस्सा
जिला अध्यक्ष ने बताया कि स्थापना दिवस पर उनके विचारों पर चलने के लिए संकल्प लिया गया है। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री नरेंद्र कुमार, सतीश भाटी, राजकुमार नागर, केके शर्मा, श्रीनिवास, राजवीर सिंह, डीपी शर्मा, रघुवंश भारद्वाज, बृजेश विकल, विनोद कुमार, प्रयुस पाठक, अमित कुमार और नीरज भाटी आदि लोग मौजूद है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.