सार्वजनिक स्थान पर अय्याशी करना पड़ा भारी, 717 युवकों के खिलाफ पुलिस का बड़ा शिकंजा

Gautam Buddha Nagar : सार्वजनिक स्थान पर अय्याशी करना पड़ा भारी, 717 युवकों के खिलाफ पुलिस का बड़ा शिकंजा

सार्वजनिक स्थान पर अय्याशी करना पड़ा भारी, 717 युवकों के खिलाफ पुलिस का बड़ा शिकंजा

Tricity Today | जांच करते हुए पुलिस कर्मी

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में हो रहे अपराधों और घटनाओं पर विराम लगाने के लिए पुलिस लगातार हर सफल प्रयास कर रही है। आए दिन पुलिस की टीम ग्रेटर नोएडा के सड़कों पर छानबीन करते नजर आती है। इसी दौरान गौतमबुद्ध नगर पुलिस का एक और बहुत ही सराहनीय कार्य सामने आया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बीते शनिवार की रात कुल 717 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पकड़ा है।

पुलिस ने चलाया अभियान
बीती रात को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर के निर्देशानुसार सभी जोन के थाना क्षेत्रों में पुलिस की टीम द्वारा एक अभियान चलाया गया। यह अभियान सभी जोन के थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बीती रात को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कुल 717 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के कारण अपनी गिरफ्त में लिया। 

कुल 717 आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपीयों में नोएडा जोन के कुल 248, सेंट्रल नोएडा जोन के 316, ग्रेटर नोएडा जोन के 153 व्यक्ति शामिल थे। सभी आरोपीयों के विरुद्ध धारा 290 भादवि के अंतर्गत विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.