नोएडा से एक हजार किलोमीटर दूर 3 हजार में दूल्हा और 6 हजार में मिलती है नवेली दुल्हन

एक मामला ऐसा भी : नोएडा से एक हजार किलोमीटर दूर 3 हजार में दूल्हा और 6 हजार में मिलती है नवेली दुल्हन

नोएडा से एक हजार किलोमीटर दूर 3 हजार में दूल्हा और 6 हजार में मिलती है नवेली दुल्हन

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida News : लोग अपनी शादियों में लाखों-करोड़ों पर खर्च करते हैं। दूल्हा लाखों रुपए की शॉपिंग करता है। दुल्हन लाखों रुपए में अपना फेशियल और मेकअप करवाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश में एक जिला ऐसा भी है। जहां पर 3 हजार रुपए में दूल्हा आराम से मिल जाता है। इससे भी बड़ी बात यह है कि नवेली दुल्हन की भी कीमत ज्यादा नहीं है। अधिकतम 6 हजार रुपए में आप नवेली दुल्हन ले सकते हो। आइए अब हम आपको पूरी कहानी बताते हैं।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, गौतमबुद्ध नगर से करीब एक हजार किलोमीटर दूर बलिया के मनियर इंटर कॉलेज में 25 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह हुआ। उस कार्यक्रम में 568 जोड़ों का विवाह किया। इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें 90 प्रतिशत शादी फर्जी होने की बात कही गई थी। 

8 फर्जी दुल्हनों पर एफआईआर
वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। जांच में करीब 25 जोड़ों का सत्यापन किया गया, जिनमें 8 दुल्हनें फर्जी मिलीं। इस मामले के सामने आने के बाद लखनऊ तक तहलका मच गया। जिले के बड़े अफसरों ने कई फर्जी दुल्हनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 

एक फर्जी दूल्हे ने खोली पोल
अब इसमें एक नई वीडियो सामने आई है। जिसमें एक युवक बता रहा है कि वह तो सिर्फ सामूहिक विवाह को देखने के लिए गया था, लेकिन कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनको जबरदस्ती मंडप में बैठा दिया और कहा कि शादी करने के लिए 2-3 हजार रुपए मिलेंगे। युवक पैसों के लालच में आ गया और मंडप में बैठ गया। कुल मिलाकर जांच में यह पता चला है कि सामूहिक विवाह में आधे से ज्यादा फर्जी दूल्हे और दुल्हन थीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.