अंजू की लव स्टोरी पर बनेगी फिल्म, नाम होगा 'मेरा अब्दुल ऐसा नहीं' इस प्रोडक्शन कंपनी ने की घोषणा

Anju in Pakistan : अंजू की लव स्टोरी पर बनेगी फिल्म, नाम होगा 'मेरा अब्दुल ऐसा नहीं' इस प्रोडक्शन कंपनी ने की घोषणा

अंजू की लव स्टोरी पर बनेगी फिल्म, नाम होगा 'मेरा अब्दुल ऐसा नहीं' इस प्रोडक्शन कंपनी ने की घोषणा

Tricity Today | अंजू और सरुल्लाह

Greater Noida Desk : जानी फायरफॉक्स फिल्म प्रोडक्शन कंपनी पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और भारत से पाकिस्तान की गई अंजू के ऊपर फिल्म बना रही है। इसकी घोषणा प्रोडक्शन कंपनी ने की है। अंजू के ऊपर जो फिल्म बनाई जा रही है, उसका नाम "मेरा अब्दुल ऐसा नहीं है" होगा। अंजू वैसे तो शादीशुदा है। उसके बावजूद भी अपने 2 बच्चों और पति को छोड़कर भारत से पाकिस्तान भाग गई। अंजू मध्य प्रदेश की रहने वाली है, लेकिन राजस्थान के अलवर में वह नौकरी करती थी। अब अंजू की लव स्टोरी के ऊपर फिल्म बनेगी। इसका टाइटल खरीद लिया गया है। अंजू की लव स्टोरी का टाइटल "मेरा अब्दुल ऐसा नहीं है" बुक किया गया है। 

अंजू पाकिस्तानी कैसे पहुंची
पाकिस्तान जाने के लिए अंजू ने पहले से तैयारी की हुई थी। उसने पासपोर्ट और वीजा बनवाया हुआ था। उसके बाद अपने घर वालों से कहा कि वह अपने दोस्त की शादी में जयपुर जा रही है। इस तरह से वह घर वाले को जयपुर बताकर फ्लाइट से लाहौर पहुंची। वहां पर पहले प्रेमी सरुल्लाह को बुलाया और उसके साथ चली गई। सरुल्लाह और अंजू ने पाकिस्तान में निकाह कर लिया है।

दो बच्चों की मां है अंजू
अंजू वैसे तो मध्य प्रदेश में स्थित गुना जिले की रहने वाली है, लेकिन वह काफी समय से राजस्थान के अलवर में स्थित भिवाड़ी में रही थी। भिवाड़ी में रहकर वह एक कंपनी में नौकरी कर रही थी। अंजू की शादी वर्ष 2007 में उत्तर प्रदेश के बलिया में रहने वाले अरविंद कुमार के साथ हुई। इस समय अंजू के 2 बच्चे हैं। बड़े बेटे की उम्र 15 साल और छोटी बेटी की उम्र 5 साल है।

फेसबुक से हुई नसरुल्लाह से मुलाकात
जानकारी के मुताबिक अंजू ने करीब 2 साल पहले पाकिस्तानी लड़के नसरुल्लाह को सोशल मीडिया फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दोनों में बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे यह बातचीत का सिलसिला प्रेम में बदल गया। फिलहाल अंजू की उम्र 35 वर्ष है। अंजू अपने पति अरविन्द के साथ राजस्थान के अलवर में नौकरी करती थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.