Google Image | पशुओं के छप्पर में लगी आग
Greater Noida News : थाना जारचा क्षेत्र के मुठियानी गांव में बीती रात को पशुओं के छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में 2 भैंस और एक भैंस के बच्चे की जलकर मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के अंतर्गत मुठीयानी गांव में रहने वाले नरपत के पशुशाला में बने छप्पर में बीती रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई।