सूरजपुर में काम करने वाली लड़की हुई लव जिहाद का शिकार, आगरा में बनने वाली थी हिन्दू से मुस्लिम महिला, लेकिन...

Greater Noida News : सूरजपुर में काम करने वाली लड़की हुई लव जिहाद का शिकार, आगरा में बनने वाली थी हिन्दू से मुस्लिम महिला, लेकिन...

सूरजपुर में काम करने वाली लड़की हुई लव जिहाद का शिकार, आगरा में बनने वाली थी हिन्दू से मुस्लिम महिला, लेकिन...

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida News : पहले नोएडा में नौकरी करने वाली एक हिंदू लड़की को लव जिहाद के षड्यंत्र में फंसाया गया। फिर नोएडा से अगवा करके हिंदू लड़की को आगरा ले जाया गया। वहां पर उसका निकाह एक मुस्लिम युवक के साथ करवाया जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर पूरे षड्यंत्र को नाकाम कर दिया। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। मौलवी के पहुंचने से पहले उस लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया, जो हिंदू लड़की से शादी कर रहा था। शादी करने के बाद हिन्दू लड़की का धर्म परिवर्तन करवा देता।

क्या है पूरा मामला
अगारा के थाना एत्माद्दौला इलाके से बरामद की गई हिन्दू लड़की नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी। लड़के के साथ काम करने वाले एक मुस्लिम युवक ने लड़की को अपने जाल में फंसा लिया। मुस्लिम लड़के की पहचान साहिल के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि साहिल अपने जाल में फंसाकर हिन्दू लड़की को इंदौर और ग्वालियर भी ले जा चुका है। हिन्दू लड़की नाम नाम बदलकर रुखसार रख दिया। युवती के परिवार ने नोएडा के सूरजपुर थाने में उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नोएडा पुलिस तलाश में जुटी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

निकाह करने के लिए मौलवी को बुलाया गया, लेकिन...
मिली जानकारी के मुताबिक करीब 2 दिनों पहले मुस्लिम युवक साहिल हिंदू लड़की को आगरा लेकर चला गया था। वहां पर एक भवन में हिंदू लड़की से शादी करके धर्म परिवर्तन करवाने वाला था। इसके लिए साहिल ने पूरे इंतजाम कर लिए थे। निकाह करने के लिए मौलवी को बुलाया गया, लेकिन उससे पहले ही हिंदू संगठनों और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साहिल को गिरफ्तार कर लिया। जब रुखसाना से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह एक हिंदू लड़की है और अलीगढ़ के रहने वाली है। हिंदू लड़की के परिवार वालों को भी पुलिस ने सूचना दे दी है। लड़की ग्रेटर नोएडा से गायब हुई थी, इसलिए इस मामले में आगे की कार्यवाही अब ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर कोतवाली पुलिस के द्वारा की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.