तेज रफ्तार डंफर ने रोजवेज बस को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 17 मुसाफिर घायल, पांच की हालत नाजुक

यमुना एक्सप्रेस-वे : तेज रफ्तार डंफर ने रोजवेज बस को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 17 मुसाफिर घायल, पांच की हालत नाजुक

तेज रफ्तार डंफर ने रोजवेज बस को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 17 मुसाफिर घायल, पांच की हालत नाजुक

Tricity Today | तेज रफ्तार डंफर ने रोजवेज बस को मारी टक्कर

शनिवार को यमुना एक्सप्रेस -वे पर हुए एक हादसे में 17 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार डंफर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी दिशा में चला गया। उस तरफ उत्तर प्रदेश परिवहन की एक बस गुजर रही थी। डंफर रोडवेज की बस से टकरा गया। घटना में बस में सवार 17 लोग घायल हो गए। सुबह हुए इस हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहराम मच गया था। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।

 पुलिस कमिश्नर मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की जल्दी सुबह एक डंपर (यूपी-14 जीटी-7277) नोएडा से जेवर की तरफ जा रहा था। अचानक चालक का डंफर से नियंत्रण हट गया और डंफर अनियंत्रित होकर डिवाइडर के दूसरी तरफ पहुंच गया। इस दौरान डंफर नोएडा की तरफ जा रही यूपी रोडवेज की बस (यूपी-77- एएन-1951) से सीधा टकरा गया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत नाजुक बनी हुई है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि घायलों के नाम श्याम, दीनानाथ, विक्की, आकाश, राजकुमारी, योगेश, अनिल, कैलाश, लक्ष्मीकांत, राजू, धर्मेंद्र, रामपाल, मोहन, ललिता, सागर, राजकुमारी और मुंशी है। घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। हादसे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे में काफी देर तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक व डंपर को वहां से हटाया। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही हादसे की वजह का पता चल जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.