राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्यण भूमिहार ट्रस्ट की बैठक में इनको मिली जिम्मेदारी, इन 5 मुद्दों पर काम करेगा समाज

ग्रेटर नोएडा : राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्यण भूमिहार ट्रस्ट की बैठक में इनको मिली जिम्मेदारी, इन 5 मुद्दों पर काम करेगा समाज

राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्यण भूमिहार ट्रस्ट की बैठक में इनको मिली जिम्मेदारी, इन 5 मुद्दों पर काम करेगा समाज

Tricity Today | सम्मेलन में बैठे त्यागी समाज के लोग

Greater Noida : रविवार की सुबह 10 बजे AWHO कल्ब में राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्यण भूमिहार ट्रस्ट की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता डॉ.रामकुमार त्यागी ने की। बैठक के दौरान संजीव त्यागी को अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश कार्यकारणी का सदस्य बनाए जाने पर बधाई दी।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रखा गया कि किस प्रकार समाज की भागीदारी राजनीति, प्रशासनिक और भारतीय संस्कृति क्षेत्र में बढ़े ? इन्हीं मुद्दों पर सभी ने अपने विचार सभा में पेश किए हैं। जिसमें प्रत्येक सदस्य ने अपने विचार प्रस्तुत किए कि समाज की भागीदारी घटने का कारण क्या रहा और उस हिस्सेदारी को बढ़ाने के उपाय क्या हो सकते हैं ?

अध्यक्षीय संबोधन में डॉ.त्यागी ने सभी वक्ताओं के सुझाव और समाधान पर अपने विचार रखते हुए उपरोक्तानुसार समितिया गठित करने का अनुरोध किया और अपने जीवन के अनुभवों को सभा में रखते हुए बताया कि हमारे समाज का दायरा बहुत विस्तरित है। देश विदेश का कोई कोना नहीं है, जहां समाज का कोई ना वर्ग न हो (त्यागी, भूमिहार, गालव, मोहियाल, चित्तपावन, नमंबूदरीज, देशाईज, भौमिक, अनाविल आदि) लेकिन पहले अपना त्यागी-भूमिहार समाज को संगठित करना आवश्यक है।

बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय
1. सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में संजीव त्यागी के द्वारा की जा रही समाज की सेवाओ की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए यह आपेक्षा की गई कि जो भी समाज और संगठनो द्वारा उनके राजनीतिक उत्थान के लिए किया जा सकता है, वो किया जाएगा।

2. समाज में एक जुटता कायम करने और राजनैतिक चेतना जगाने की आवश्यकता है। 

3. इसके लिए एक समन्वय समिति अभय त्यागी, देवदत्त त्यागी, विष्णुदत्त त्यागी और अमिताभ दीक्षित समेत बनाई गई। 

4. यह संदर्भ मुख्य उठाया गया कि त्यागी समाज के इतिहास का कोई प्रमाणित ग्रंथ नहीं है। जो भी विभिन्न क्षेत्रो में महान व्यक्ति हुए हैं, उन्हे सम्मान नहीं मिला है जो दिया जाना आवश्यक है। संगठन की आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ किया जाना नितांत आवश्यक है। इसलिए समाज की वर्तमान और भावी पीढ़ी को परिचित कराने और मजबूती लाने के लिए मांगे राम त्यागी, डॉ.रामकुमार त्यागी, ब्रिगेडियर एके त्यागी, संजीव त्यागी, एसपी त्यागी और मुनेष त्यागी को उत्तरदायित्व सौंपा गया।  

5. यह भी ध्यान आकृषित किया गया कि संगठन का प्रचार-प्रसार और मीडिया प्रबंधन सुव्यस्थित करना आवश्यक है। साथ ही साथ विभिन्न सेवाओ के लिये कोचिंग सेंटर होना चाहिए। इसके लिये राकेश त्यागी, रमेश त्यागी, चंद्रशेखर त्यागी और अतुल त्यागी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.