आगरा से नोएडा आते वक्त यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, 10 से अधिक लोग घायल

BIG BREAKING : आगरा से नोएडा आते वक्त यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, 10 से अधिक लोग घायल

आगरा से नोएडा आते वक्त यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, 10 से अधिक लोग घायल

Tricity Today | आगरा से नोएडा आते वक्त यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 10 से अधिक लोगों को गम्भीर चोट लगी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया है।

कैसे हुआ हादसा 
पुलिस ने बताया कि यह हादसा जीरो प्वाइंट से 25 किलोमीटर दूर हुआ। यह सड़क हादसा रबूपुरा थाना क्षेत्र में हुआ है। सभी लोग एक टेंपो में सवार थे। बताया जा रहा है कि टेंपो की स्पीड काफी तेज थी। जिसकी वजह से टेंपो पलट गया। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हालत संभाली। खबर लिखे जाने तक जनहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.