10 प्रतिशत प्लॉट के लिए किसान काट रहे प्राधिकरण के चक्कर, कहा- हमारे साथ हो रहा सौतले व्यवहार

Greater Noida : 10 प्रतिशत प्लॉट के लिए किसान काट रहे प्राधिकरण के चक्कर, कहा- हमारे साथ हो रहा सौतले व्यवहार

10 प्रतिशत प्लॉट के लिए किसान काट रहे प्राधिकरण के चक्कर, कहा- हमारे साथ हो रहा सौतले व्यवहार

Tricity Today | सदस्यता अभियान शुरू हुआ

Greater Noida : भारतीय किसान यूनियन की एक विचार गोष्ठी एवं संगठन का सदस्यता अभियान हुआ। यह अभियान गौतमबुद्ध नगर के दनकौर क्षेत्र के पारसौल गांव में हुआ। इस अभियान की अध्यक्षता समयपाल प्रधान और संचालन राजीव मलिक ने किया। 

"प्राधिकरण के अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं"
पश्चिमी उत्तर प्रदेश पवन खटाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार के लिए किसानों को 64 .7% मुआवजा नहीं मिल रहा है। 10%किसान के प्लॉट किसानों को नही दिये जा रहे हैं। किसानों को प्राधिकरण मे भटकना पड़ रहा है। प्राधिकरण के अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं की बहुत ही जल्दी आपके प्लॉट और मुआवजा दिला दिया जाएगा, लेकिन होता कुछ नहीं है। हम सभी को एकजुट होकर संगठन की सदस्यता लेकर आने वाले समय में एक बड़ा आंदोलन प्राधिकरण के खिलाफ करना होगा।
 
"विद्युत विभाग के अधिकारियों को पहले ही दीपावली दे दी गई"
जिलाध्यक्ष अनित कसाना ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के बिजली विभाग के अधिकारी किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। पुलिस द्वारा प्रेशर बनाकर ज्यादा बिल की वसूली कर रहे हैं। जिस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को पहले दीपावली दे दी गई है। अगर नहीं सुधरे तो उनका भी जल्द ही इलाज किया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता राजीव मलिक ने कहा आज हमारे गांव में जो विचार गोष्ठी एवं सदस्यता अभियान हुआ है उसमें सैकड़ों किसानों ने सदस्यता ली में आभार व्यक्त करता हूं सभी ग्राम वासियों का। 

यह लोग रहे उपस्थित 
इस मौके पर मटरू नागर, परविंदर अवाना, धनीराम मास्टर, महेश खटाना, योगेश भाटी, राजीव मलिक, प्रीतम नागर, विनोद पंडित, संजीव, सोनू भाटी, संदीप खटाना, सुंदर खटाना, विश्वास नागर, सुनील प्रधान, चंद्रपाल बाबूजी, भगत सिंह, सोभी गुर्जर, राजे प्रधान, ललित चौहान, राजू चौहान, जाकिर,  विपिन चौहान, ज्ञानी प्रधान, अजब प्रधान, धर्मपाल स्वामी, शरीफ तुगलपुर, जरीफ, प्रमोद, सफीपुर, रविंद्र भाटी, नवनीत, जोगिंदर तुगलपुर आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.