लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला बहन के बेटे को बनाना चाहती थी बलमा, भांजे ने दी खौफनाक सजा

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किया खुलासा : लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला बहन के बेटे को बनाना चाहती थी बलमा, भांजे ने दी खौफनाक सजा

लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला बहन के बेटे को बनाना चाहती थी बलमा, भांजे ने दी खौफनाक सजा

Tricity Today | गिरफ्तार आरोपी

Greater Noida : थाना बीटा-2 क्षेत्र के गामा-1 सेक्टर में 7 जुलाई की हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतका आरोपी की रिश्ते में मौसी थी। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। मृतका शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसकी वजह से आरोपी ने उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
  
7 जुलाई की रात दिया वारदात को अंजाम 
ग्रेटर नोएडा के एडशिनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र के गामा-प्रथम सेक्टर में 7 जुलाई की रात को पूजा नामक एक महिला का शव बंद बोरे में मिला था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर दिल्ली के न्यू अशोक नगर से आशीष रंजन उर्फ बिट्टू पुत्र शंकर सिंह निवासी जनपद बांका बिहार को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी हैदराबाद जाना चाहता था, लेकिन
पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी की हैदराबाद में नौकरी लग गई थी। वह वहां पर जाना चाह रहा था, लेकिन पूजा उसके साथ हैदराबाद जाना चाह रही थी। आरोपी आशीष रंजन और पूजा दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। यहां पर उन्होंने मकान मालिक को अपने आप को भाई-बहन बताया हुआ था। मृतका पूजा रिश्ते में आरोपी की मौसी लगती है। वह शादीशुदा है, लेकिन आशीष के प्रेम में वह अपने पति को छोड़कर ग्रेटर नोएडा आ गई थी और दोनों साथ में रह रहे थे।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
विशाल पांडे ने बताया कि पूजा अपने भांजे आशीष पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। वह उससे शादी करना नहीं चाह रहा था। घटना वाले दिन आशीष विहार स्थित अपने घर से ग्रेटर नोएडा आया था। उसने पूजा की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बोरे में रखकर उसे ठिकाने लगाना चाह रहा था, लेकिन अकेला होने और पूजा का शरीर भारी होने की वजह से वह शव को ठिकाने नहीं लगा पाया। पुलिस ने आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया है, जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.