भारत और अफ्रीका देशों के रिश्ते एक अद्भुत मिसाल, सुनाया महात्मा गांधी का किस्सा

ग्रेटर नोएडा में योगी आदित्यनाथ : भारत और अफ्रीका देशों के रिश्ते एक अद्भुत मिसाल, सुनाया महात्मा गांधी का किस्सा

भारत और अफ्रीका देशों के रिश्ते एक अद्भुत मिसाल, सुनाया महात्मा गांधी का किस्सा

Tricity Today | Yogi Adityanath in Gautam Buddha University

Greater Noida : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान का उद्घाटन किया है। यह कार्यक्रम 22 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगा। लगातार 36 घंटे यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, "भारत और अफ्रीका देशों के रिश्ते एक अद्भुत मिसाल है। उपनिवेशवाद के खिलाफ एकजुटता और हमेशा मजबूत रिश्तों की आधारशिला रही है। भारत में कभी भी तलवार के बल पर किसी पद को स्थापित नहीं किया। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भारत की शांति नीति पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा था कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है। भारत ने सदैव पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया है। भगवान श्रीराम की गाथा विश्व के सामने मानव जीवन के सच्चे आदर्शों को व्यक्त करती है और मर्यादा को प्रस्तुत करती है।"

उत्तर प्रदेश भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और भगवान बुद्ध की धरती
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "अफ्रीका महादीप के मॉरीशस भारतीय संस्कृति और भगवान राम की गाथा स्वयं सुनाते हैं। उत्तर प्रदेश भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और भगवान बुद्ध की धरती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ब्रिटिश साम्राज्य के विरोध अपने अहिंसा आंदोलन की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका से की थी। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति मंडेला ने महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानकर अहिंसा को आधार बनाकर रंगभेद के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इसके बाद भेदभाव और रंगभेद का बहिष्कार किया था। भारत में उनका नाम अत्यंत आदर के साथ लिया जाता है।"

चीतों को अफ्रीकन कंट्रीज से लाया गया
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और अफ्रीका महाद्वीप के समन एक नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं। अभी हाल ही में भारत से गुप्त हो चुके चीतों को सितंबर 2022 में मध्य प्रदेश के नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। यह चीतों को अफ्रीकन कंट्रीज से ही लाया गया था। भारत और अफ्रीका अपनी दोस्ती को गहरा और नए रिश्ते को कारण कर रहा है। इसी कड़ी में यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान का भारत में शुभारंभ हो रहा है।"

इन्होंने करवाया इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन
योगी आदित्यनाथ बोले, "इस कार्यक्रम में प्रतिभा करने के लिए 400 से भी अधिक छात्र और छात्राएं यहां पर उपस्थित हो रहे हैं। इसके अलावा 22 अफ्रीकी देशों के राज्यमंत्री, राजदूत और निवेशक भी मौजूद होंगे। आप सभी छात्र-छात्राएं भारत के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर अलग-अलग टीमों के माध्यम से विभिन्न स्टेट पर विभिन्न समस्याओं पर समाधान करने का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान कार्यक्रम के आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश का चयन किया। उसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए यूनेस्को, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, विदेश मंत्रालय, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का साधुवाद करता है।"

पूरी दुनिया में एक अनोखी पहल
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "यह कार्यक्रम पूरी दुनिया में एक अनोखी पहल है, जो भारत को अफ्रीका के मजबूत संबंधों को एक नया आयाम प्रदान करने में समर्पित होगा। यह आयोजन भारत-अफ्रीका के छात्र-छात्राओं को भारत में शिक्षा और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसरों का फायदा उठाने का मौका देगा। अफ्रीका के विभिन्न देशों से भारत में आए छात्र-छात्राएं और भारत के युवा इस कार्यक्रम में चुनौतीपूर्ण समस्याओं का समाधान करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर किया जा रहा है। उनका मानना है कि व्यापक समस्याओं के समाधान के लिए हमारे युवाओं की भागीदारी होनी चाहिए। वर्तमान में उत्तर प्रदेश देश के गणराज्य में सम्मिलित हैं। भारत में आज अंतरराष्ट्रीय कंपनियां बड़ी मात्रा में निवेश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश निवेश की पहली पसंद बना है। आज के समय में उत्तर प्रदेश में इंटरनेशनल कंपनियां अपनी इकाइयों का लगा चुकी है। आने वाले निवेशकों को लेकर होने वाली समस्याओं को लेकर आप सभी छात्र-छात्राएं काम करने वाले हैं।"

उत्तर प्रदेश सरकार दे रही स्टार्टअप को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा, "उत्तर प्रदेश "वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट" योजना वर्तमान में एक स्टार्टअप की तरह उभारकर विभिन्न जनपदों में जनमानस तक पहुंचाने का काम करेगा। यह योजना प्रदेश के जनपदों को एक नई पहचान दे रही है। इसके अलावा बिना भेदभाव के लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिले हैं। उत्तर प्रदेश सरकार स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही हैं। अफ्रीकी और भारत देश के छात्र-छात्राएं उत्तर प्रदेश की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर स्टार्टअप के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसे ना ही केवल निवेश, बल्कि छात्र-छात्रों पर भी एक अच्छा प्रभाव पड़ेगा।"

स्टार्टअप से सुधरी देश की अर्थव्यवस्था
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को तकनीक का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। वर्तमान समय में भारत में इनोवेशन और स्टार्टअप के माध्यम से पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनाई है। हमारा देश स्टार्टअप की दुनिया का एक अनोखा देश बन चुका है। यूनिकॉर्न अथार्थ वन मिलियन यूएस डॉलर से भी अधिक स्टार्टअप तेजी से उभर कर सामने आ रहे हैं। इससे देश की अर्थव्यवस्था सुधरी है। इसके अलावा हमारे युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।"

काशी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज और आगरा का भ्रमण करें अफ्रीकन अथिति
उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आज एक मजबूत राज्य बन गया है। नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश देश के टॉप राज्यों में सम्मिलित हैं। जहां पर निवेशकों की सबसे पहली पसंद बना है। आज के समय में उत्तर प्रदेश में पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार यह भी चाहती है कि हम और भी ज्यादा तेजी से आगे बढ़े। अफ़्रीका के विभिन्न देशों से आए सभी सम्मानित अतिथियों से मेरा अनुरोध है कि आप उत्तर प्रदेश में स्थित धरोहर जैसे काशी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज और आगरा आदि का भ्रमण करें।"

यूपी का परचम पूरे विश्व में लहरा
योगी आदित्यनाथ ने अंत में कहा,"आप हमारी संस्कृति से भी परिचय लें। आप सभी युवा जिस संस्कृति और प्रतिभा के धनी हैं। उससे मुझे आशा है कि हम सब मिलकर विभिन्न समस्याओं का समाधान करेंगे। यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान के अवसर पर आप सभी को मैं एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में आगमन के लिए हार्दिक स्वागत करते हुए इस पूरे यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान की सफलता के लिए अपनी शुभकामना देता हूं।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.