एकसाथ कंपनी में नौकरी करने वाले युवक और महिला ने की खुदकुशी

ग्रेटर नोएडा : एकसाथ कंपनी में नौकरी करने वाले युवक और महिला ने की खुदकुशी

एकसाथ कंपनी में नौकरी करने वाले युवक और महिला ने की खुदकुशी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा के कासना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक ही फैक्ट्री में नौकरी करने वाले एक युवक और एक महिला ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। दोनों एक ही जिले के रहने वाले थे। कासना कस्बे में किराए पर अलग-अलग मकान में रहते थे। महिला का पति भी उसी फैक्ट्री में नौकरी करता है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि दोनों के एक दूसरे से संबंध का कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

कासना कोतवाली प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि कस्बे में रहने वाले एक युवक आशु ने शुक्रवार की पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तनाव में था। 

वहीं कस्बे में ही रहने वाली महिला एक प्रियंका ने शनिवार की सुबह से पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। महिला का एक ढाई साल का बेटा है। मृतक युवक और महिला एक ही फैक्ट्री में नौकरी करते थे। दोनों मूल रूप से एटा जिले के अलग-अलग गांव के रहने वाले थे। महिला का पति भी उसी फैक्ट्री में नौकरी करता है। लेकिन एक साथ युवक और महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

हालांकि दोनों के बीच किसी तरह के संबंध की बात सामने नहीं आई है। महिला के पति ने भी पुलिस से इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि दोनों के बीच कुछ संबंध की बात अभी सामने नहीं आई है। किसी ने इस संबंध में कोई शिकायत भी नहीं दी है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.