गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पांचों वार्ड पर उम्मीदवार घोषित किए, दिलचस्प हुई लड़ाई

BIG NEWS: गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पांचों वार्ड पर उम्मीदवार घोषित किए, दिलचस्प हुई लड़ाई

गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पांचों वार्ड पर उम्मीदवार घोषित किए, दिलचस्प हुई लड़ाई

Google Image | प्रतीकात्मक तस्वीर

  • - गौतम बुद्ध नगर आम आदमी पार्टी ने सभी वॉर्डो से उतारे उम्मीदवार
  • - वार्ड नंबर-2 से आरती गुर्जर को दिया टिकट
  •  - वार्ड नंबर-5 से अशोक जाटव लड़ेंगे चुनाव
UP Panchayat Chunav : आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) ने गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत चुनाव के लिए अपनी चुनौती पेश कर दी है। पार्टी की ओर से जिले के पांचों वार्डों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। गौतमबुद्ध नगर "आप' के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिला अध्यक्ष ने कहा है कि इन आधिकारिक उम्मीदवारों के अलावा कोई व्यक्ति पार्टी का झंडा, सिंबल और दूसरी प्रचार सामग्री उपयोग नहीं करेगा। ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। साथ ही जिला अध्यक्ष ने पार्टी के संगठन को उम्मीदवारों के पक्ष प्रचार करने का आदेश दिया है।

आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर-1 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। यहां से सरोज जाटव आम आदमी पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवार घोषित की गई हैं। वार्ड नंबर-2 पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। इस निर्वाचन क्षेत्र से आरती नागर आप की उम्मीदवार हैं। वार्ड नंबर-3, 4 और 5 सामान्य हैं। वार्ड नंबर-3 से हरेंद्र सिंह, वार्ड नंबर-4 से कर्मवीर राठी और वार्ड नंबर-5 से अशोक जाटव चुनाव लड़ेंगे।

आम आदमी पार्टी ने जातिगत समीकरणों को साधने का पूरा प्रयास किया है। खास बात यह है कि पार्टी ने अनुसूचित जाति से दो उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। वार्ड नंबर-1 के अलावा वार्ड नंबर-5 से भी पार्टी का उम्मीदवार अनुसूचित जाति से है। वार्ड नंबर-4 से कर्मवीर राठी जाट समुदाय से हैं। वार्ड नम्बर-3 के प्रत्याशी हरेंद्र सिंह साठा चौरासी इलाके से हैं और राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वार्ड नंबर-2 की प्रत्याशी आरती नागर गुर्जर हैं।

कुल मिलाकर आम आदमी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत का चुनाव बड़ी हद तक रोचक बना दिया है। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन का कहना है, "हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। सभी वर्गों और क्षेत्र को ध्यान में रखकर हमने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। सारे प्रत्याशी युवा और अच्छी छवि वाले हैं। वार्ड नंबर-5 के उम्मीदवार अशोक जाटव पिछला विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। पार्टी का संगठन पूरी ताकत के साथ उम्मीदवारों के समर्थन में एकजुट होकर काम करेगा।"

भूपेन्द्र जादौन ने कहा कि जिले में पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारकर आप अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज करेगी। जिला पंचायत के पांचों वार्ड से मिले आवेदनों पर पंचायत चुनाव की चार सदस्यीय जिला स्क्रीनिंग कमेटी ने बैठक की। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पांचों वार्ड पर बेदाग छवि, समाज सेवा और सकारात्मक राजनीति का भाव रखने वाले उम्मीदवारों को पार्टी ने टिकट दिया है। अशोक जाटव पूर्व में भी जिला पंचायत चुनाव लड़ चुके है। वह पिछली बार 5,500 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। हरेन्द्र सिंह की माता एक नम्बर वार्ड से जिला पंचायत सदस्य हैं। राहुल जाटव को पिछले चुनाव में 3,400 वोट मिले थे। इसबार उनकी माता सरोज चुनाव लड़ेंगी। आरती नागर को पिछले चुनाव में 3,000 वोट प्राप्त हुए थे। 

भूपेन्द्र जादौन ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और एक-एक कार्यकर्ता सभी प्रत्याशीयों को चुनाव में विजयी बनाने के लिये पूरे दमखम के साथ दिल्ली मॉडल को "डोर टू डोर" लेकर जायेंगे। आम आदमी पार्टी के लिये यह चुनाव 2022 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। जिला पंचायत चुनाव से पार्टी 2022 की तैयारी कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.