पुश्तैनी कला के लिए निशुल्क आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराये सरकार

आम आदमी पार्टी ने उठाई योगी से मांग : पुश्तैनी कला के लिए निशुल्क आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराये सरकार

पुश्तैनी कला के लिए निशुल्क आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराये सरकार

Tricity Today | Aam Aadmi Party raised demand from Yogi government

ग्रेटर नोएडा : बढ़ते शहरी करन और योगी सरकार की उपेक्षा में जिला से विलुप्त हो रही कुम्हारी कला को संरक्षित करने की मांग को लेकर आज आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी श्रम प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश प्रजापति के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ग्रेटर नोएडा के जिला अधिकारी कार्यालय को संबोधित ज्ञापन दिया।

निशुल्क उपकरण मुहैया करने की मांग 
ज्ञापन के माध्यम से मिट्टी के बर्तन बनाने के पुश्तेनी काम कुम्हारी कला से जुड़े लोगों को बर्तन बनाने के लिये मिट्टी खदान के पट्टे और कुम्हारी कला के लिये आधुनिक तकनीक के उपकरण सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराने की मांग की गयी। साथ ही जिले के तीनों प्राधिकरण क्षेत्रों में मिट्टी के बर्तन बेचने के स्थान अलॉट कर वाले प्रजापति समाज के लोगों के पुश्तैनी कुम्हारी कला को संरक्षित करने की माँग की। पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा सरकार को प्रजापति समाज की कुम्हारी कला को संरक्षित रखने के लिएआवश्यक कार्य करने चाहिए।   

मौजूद कार्यकर्ता 
इस दौरान श्रम प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी बी के पांडे, जिला महासचिव राकेश अवाना, रोहित प्रजापति, अनिल चेची, देवेंद्र प्रजापति, राहुल सेठ, नितिन प्रजापति, हसरे अली, एडवोकेट विवेक शर्मा, गंगाराम प्रजापति, कन्हैया कुमार, महेंद्र सिंह प्रजापति, बदले सिंह प्रजापति, सुखबीर सिंह प्रजापति, सचिन प्रजापति, पप्पू प्रजापति, तेज सिंह प्रजापति, नत्थी सिंह प्रजापति, बाबूराम प्रजापति, बलवीर प्रजापति, पप्पू सिंह, किरण पाल, सिंह प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.