संजय सिंह की गिरफ्तारी के पीछे का सच बताने के लिए घर-घर दस्तक दे रही 'आप'

Greater Noida News : संजय सिंह की गिरफ्तारी के पीछे का सच बताने के लिए घर-घर दस्तक दे रही 'आप'

संजय सिंह की गिरफ्तारी के पीछे का सच बताने के लिए घर-घर दस्तक दे रही 'आप'

Tricity Today | संजय सिंह की गिरफ्तारी के पीछे का सच बताने के लिए घर-घर दस्तक दे रही

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर के दादरी विधानसभा के NTPC के रसूलपुर गांव में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के जिलाध्यक्ष भूपेन जादौन एवं जिला सचिव रिंकू राणा के साथ पार्टी पदाधिकारियों ने घर-घर दस्तक देकर पर्चे बांटे। इन पर्चों में संजय सिंह की गिरफ्तारी का सच बताने का प्रयास किया गया है। गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में 21 नवंबर से आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में अभियान चलाकर प्रथम चरण में 25 लाख घरों में दस्तक दे रही है। अभियान के तहत कार्यकर्ता हर घर पहुंच कर अपने सांसद और उप्र प्रभारी संजय सिंह की ईडी द्वारा की गयी गिरफ्तारी का काला सच उजागर कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला
दादरी विधानसभा के रसूलपुर गांव में चलाये गए अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक दी। घर में मौजूद लोगों को दो पेज का दस्तावेज देकर बताया गया कि आप नेताओं की गिरफ्तारी केंद्र सरकार के इशारे पर की गयी है। पर्चे में नारा दिया गया है कि मरना मंजूर है पर डरना नहीं। मतलब साफ है कि पार्टी नेता, कार्यकर्ता अब दबने व डरने वाले नहीं है। वह संजय सिंह की लड़ाई को आरपार ले जाना चाहते हैं। पर्चा बांट रहे कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में टुकड़ियां बनायी गयी हैं। जो अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर दस्तक दे रही हैं।

गरीबों की आवाज को जेल में डाला
गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि संजय सिंह आम आदमी की आवाज, पटरी-रेहड़ी, दुकानदारों, पिछड़ों-दलितों की आवाज को संसद में उठा रहे थे तो उन्हें संसद से निलंबित किया गया। जब उन्होंने किसानों के संघर्ष की आवाज उठाई तो उन्हें ईडी का डर दिखाया गया। लेकिन, संजय सिंह तब और हमलावर हो गये और उन्होंने प्रधानमंत्री और अडानी के भ्रष्टाचार का सच उजागर करना शुरू कर दिया। कहा गया कि संजय सिंह ने जब केंद्र सरकार और उप्र सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करना शुरू किया तो संजय सिंह को जेल भेजने की साजिश रची गयी। संजय सिंह ने राजनीति का स्वच्छ चेहरा बनने की कोशिश की और काले कारनामों से दूर रहे। कोरोना काल में आम आदमी के लिए संघर्ष करना हो चाहे सबके लिए आगे आकर लड़ना हो, सबमें संजय सिंह सबसे आगे खड़े रहे। उन्होंने कहा कि संजय सिंह ने किसान बिल पर मोदी सरकार को घेरा। 

संजय सिंह ने किया अडानी की लूट का पर्दाफाश
भूपेंद्र जादौन ने कहा कि संजय सिंह ने अडानी की लूट का पर्दाफाश किया। केंद्र सरकार के भ्रष्ट और संगीन अपराधों का खुलासा करते हुए मोदी-अडानी गठजोड़ के जरिये देश को लूटने की साजिशों का बुलंद आवाज में विरोध किया। संजय सिंह की इन्हीं सब नीतियों और केजरीवाल सरकार के मॉडल के प्रति लोगों का रूझान बढ़ते देख मोदी सरकार ने अपने दोनों नुमाइंदों ईडी और सीबीआई के जरिये पहले सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को जेल में डाला और शराब नीति के झूठे बवंडर में सबको घेरने की कोशिश कर आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची। इसी में संजय सिंह को भी घेरा गया। दिलचस्प यह है कि आज तक ईडी और सीबीआई एक भी सुबूत पेश नहीं कर सकी है। भूपेन्द्र जादौन ने कहा कि आज हम सबने पर्चो को बांट कर देश को जागरूक करने का काम किया है। ताकि देश की जनता को सच पता चल सके। इस मौके पर उनके साथ जिला सचिव रिंकू राणा, प्रमोद सिंह, नरेश गौतम, आरिफ खान, हिमांशु राणा, निशांत राघव, अतुल सैनी, रामवीर सिंह, महताब खान, जब्बार सैफी, अमरदीप राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.