यमुना एक्सप्रेसवे पर अब होंगे हादसे कम, प्राधिकरण ने 80 किमी तक फैलाया यह जाल, पढ़िए खास खबर

बड़ी खबर : यमुना एक्सप्रेसवे पर अब होंगे हादसे कम, प्राधिकरण ने 80 किमी तक फैलाया यह जाल, पढ़िए खास खबर

यमुना एक्सप्रेसवे पर अब होंगे हादसे कम, प्राधिकरण ने 80 किमी तक फैलाया यह जाल, पढ़िए खास खबर

Tricity Today | Yamuna Expressway

Greater Noida : यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर सबसे ज्यादा हादसे होते है। इन हादसों को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के डिवाइडर के दोनों और क्रैश बीम बैरियर लगाने का 50 फीसदी काम पूरा हो गया है। एक्सप्रेसवे में 80 किलोमीटर तक क्रैश बीम बैरियर लगा दिए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा उपाय के लिए कई और काम पूरे कर लिए गए हैं। 

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित हुई सुड़क सुरक्षा समिति
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों को रोकने के लिए यमुना प्राधिकरण ने आईआईटी दिल्ली से सुरक्षा ऑडिट कराया था। यह आडिट सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित सुड़क सुरक्षा समिति के आदेश पर कराई गई थी। दिल्ली आईआईटी ने एक्सप्रेसवे का सुरक्षा आडिट करके अपनी रिपोर्ट यमुना प्राधिकरण को सौंप दी थी। आईआईटी की टीम ने हादसों को रोकने के लिए कई सुझाव दिए थे। इसमें मुख्य सुझाव एक्सप्रेसवे के डिवाइडर के दोनों ओर क्रैश बीम बैरियर लगाने का था। 

250 करोड़ रुपए खर्च
आईआईटी का कहना था कि तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होने के बाद दूसरी तरफ सड़क पर पहुंच जाते हैं। इससे हादसा और बड़ा हो जाता है। इसलिए क्रैश बीम बैरियर लगाने का सुझाव दिया था। इस पर करीब 250 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। यमुना प्राधिकरण की सख्ती के बाद इस पर काम शुरू हुआ। एक्सप्रेस वे के दोनों ओर 80 किलोमीटर तक क्रैश बीम बैरियर का काम पूरा हो चुका है। यह काम ग्रेटर नोएडा की ओर से शुरू किया गया है। बचा हुआ काम भी तेजी के साथ किया जा रहा है।

इन पर भी कार्य हुआ
आईआईटी ने इसके अलावा कई और सुझाव दिए थे। उन पर अमल किया जा चुका है। एक्सप्रेसवे पर लगे साइनेज को किनारे पर लगे बैरियर से बाहर करने, कंक्रीट के किमी पिलर को हटाने, प्रवेश, निवासी और टोल प्लाजा पर रंबल स्ट्रिप लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा थर्मो प्लास्टिक मार्किंग का काम भी पूरा हो चुका है। 

डॉ.अरुणवीर सिंह का बयान
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली आईआईटी ने यमुना एक्सप्रेसवे के डिवाइडर के दोनों ओर क्रैश बीम बैरियर लगाने का सुझाव दिया था। यह काम लगभग आधा पूरा हो चुका है। बचे हुए काम को भी पूरा कराया जा रहा है।

कल हुआ था दर्दनाक हादसा
आपको बता दें की शुक्रवार की सुबह ही यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ था। जिसमें 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत हो गई थी। यह पुलिसकर्मियों मध्यप्रदेश से हरियाणा एक अगवा युवती को बरामद करने के लिए जा रहे थे। बोलेरो गाड़ी में 7 लोग सवार थे। जिसमें से 5 की मौत हो गई थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर लगभग हर हफ्ते एक बड़ा हादसा हो जाता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.