सरकार ने मांगा ब्यौरा, अथॉरिटी के चेयरमैन को बनाया था बंधक

अतीक अहमद के ग्रेटर नोएडा वाले मकान पर एक्शन! सरकार ने मांगा ब्यौरा, अथॉरिटी के चेयरमैन को बनाया था बंधक

सरकार ने मांगा ब्यौरा, अथॉरिटी के चेयरमैन को बनाया था बंधक

Tricity Today | अतीक अहमद

Greater Noida : प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के कथित मास्टरमाइंड और प्रमुख साजिशकर्ता अतीक अहमद की सरकार कई बेनामी संपत्ति पर एक्शन ले रही है। सरकार बुलडोजर चलाने के साथ-साथ संपत्तियों को जब्त कर रही है। ग्रेटर नोएडा में भी अतीक अहमद का एक मकान है। इसकी भनक लगते ही सरकार बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड पर है। पुलिस के अधिकारी अतीक अहमद के सेक्टर-36 में ’मन्नत’ नाम के मकान की जांच कर रहे हैं। इस मकान की पुष्टि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने की है। दूसरी ओर अतीक अहमद की हत्या के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है।

8 साल पहले यह घर खरीदा था
अतीक अहमद की ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर में तमाम बेनामी प्रॉपर्टी शासन द्वारा जब्त की सकती है। अतीक का एक मकान बीटा 2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-36 में है, जो 90 मीटर का है। अतीक अहमद ने करीब 8 साल पहले यह घर खरीदा था। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से वर्ष 1994 में यह प्लॉट अलॉट हुआ था। अतीक अहमद के बेटे ने वर्ष 2015 में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में स्थित इसी मकान में रहकर एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी।  ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने सारी सूचनाएं शासन को उपलब्ध करवा दी है।

ग्रेटर नोएडा वाले घर की हो सकती है कुर्की
मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में अतीक अहमद का एक घर है। यह करीब 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाला भूखंड है। जिस पर 2 मंजिला इमारत खड़ी हुई है। इस घर की कुर्की की जाएगी। जरूरत पड़ने पर बुलडोजर भी चलाया जा सकता है। जांच में यह भी पता चला है कि अतीक अहमद काफी बार इस मकान में आया था। उसी मकान से एनसीआर में रंगदारी और अवैध वसूली का कारोबार चलता था। इसके अलावा अगर कोई भी कारोबारी वसूली देने के लिए आता था तो वह इसी मकान में देकर जाता था।

संपत्तियों पर चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश पुलिस से मिल रही जानकारी के मुताबिक, अतीक अहमद और उसके गुर्गों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इलाहाबाद समेत राज्य के कई हिस्सों में अतीक अहमद के रिश्तेदारों और नजदीकी लोगों की संपत्तियों पर बुलडोजर चला है। राज्य सरकार ने अतीक अहमद और उसके गैंग की अवैध संपत्तियों को नेस्तनाबूद करना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में अतीक अहमद की राज्यभर में प्रॉपर्टी का पता लगाया जा रहा है।

नोएडा अथॉरिटी में किया था कांड
एक वक्त ऐसा था जब अतीक सत्ता के शिखर पर बैठा हुआ था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय में उसका सीधा दखल हुआ करता था। उस वक्त अतीक अहमद की तूती पूरे उत्तर प्रदेश में बोल रही थी। अतीक अहमद ने नोएडा में एक ऐसी घटना को अंजाम दिया, जिसे आज तक याद किया जाता है। अतीक अहमद ने अपना नाजायज काम करवाने के लिए नोएडा अथॉरिटी के तत्कालीन चेयरमैन पर न केवल दबाव बनाया बल्कि उनके घर में घुसकर उन्हें बंधक बना लिया था। बाद में यह मामला तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सामने पहुंचा था। अमर सिंह ने अतीक अहमद को लखनऊ बुलाकर मुलायम सिंह यादव के सामने फटकार लगाई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.