बोले- कभी शहर के लोगों से भी तो पूछिए क्या चाहिये

ग्रेटर नोएडा के सीईओ से मिले एक्टिव सिटीजन टीम वाले : बोले- कभी शहर के लोगों से भी तो पूछिए क्या चाहिये

बोले- कभी शहर के लोगों से भी तो पूछिए क्या चाहिये

Tricity Today | सीईओ रवि कुमार एनजी

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से बुधवार को एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्यों ने मुलाकात की। संस्था के सदस्यों ने रवि कुमार एनजी को ज्ञापन सौंपकर शहर की जरूरतों और समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है। सीईओ ने समाधान का आश्वासन दिया है। सीईओ को ज्ञापन देने वालों में सरदार मंजीत सिंह, आलोक सिंह, हरेंद्र भाटी, सुनील प्रधान और मनोज सिंघल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

एक्टिव सिटीजन टीम ने यह मुद्दे उठाए
1. ग्रेटर नोएडा शहर के विकास के लिए 'प्राधिकरण-नागरिक समिति' बनाई जाए, जिसमें शहर की आरडब्ल्यूए, महिला, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल किए जाएं।
2. हर तीन माह में 'प्राधिकरण नागरिक समिति' की कोआर्डिनेशन बैठक हो। उसमें शहर के विकास, मूलभूत जरूरतों और समस्याओं पर चर्चा हो। साथ ही साथ ग्रेटर नोएडा शहर की नागरिक जरूरतों के बारे में जो निर्णय लिए जाएं, उसमें समिति के सदस्यों के सुझाव जरूर आमंत्रित किए जाएं।
3. शहर की आरडब्ल्यूए को मान्यता प्रदान की जाए।
4. जगत फार्म और नॉलेज पार्क के बीच में तत्काल फुटओवर ब्रिज का निर्माण करवाया जाए।
5. वेंडर जोन के प्रारूप पर पुनः विचार करना चाहिए, जिसमें स्थायी वेंडर जोन की बजाय चलित वेंडर जोन पर विचार किया जाए।
6. ग्रेटर नोएडा के समस्त गोल चक्करों को 'नो वेंडिंग जोन' घोषित करना चाहिए, जिससे शहर जाम मुक्त रहेगा।
7. परी चौक पर दो मंजिला अत्याधुनिक बस हब का निर्माण करवाया जाए, जिसमें यात्रियों से सम्बंधित हर सुविधाएं मौजूद हों।
8. प्रकाश हॉस्पिटल से पहले नाले पर पुल का निर्माण करवाया जाए। यातायात बढ़ने और रास्ता छोटा होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा रहता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.