शादी के 10 साल बाद पत्नी ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- घर में घुसकर मेरे साथ...

Greater Noida : शादी के 10 साल बाद पत्नी ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- घर में घुसकर मेरे साथ...

शादी के 10 साल बाद पत्नी ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- घर में घुसकर मेरे साथ...

Tricity Today | Symbolic Image

Greater Noida News : बिरोंडा गांव में रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला
बिरोंडा गांव निवासी महिला की शादी 10 साल पहले संजीव से हुई थी। महिला का आरोप है कि 22 जुलाई को जिला न्यायालय में तारीख के दौरान पति संजीव ने मुकदमा वापस न लेने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसी दिन रात के समय संजीव, उसका चाचा जयभगवान, देवर अंकित और गौरव उसके घर पहुंचे। मारपीट के दौरान महिला को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि संजीव और जयभगवान ने गले में फंदा लगाकर मारने का प्रयास किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

पुलिस कर रही मामले की जांच
इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.