2 साल बाद मासूम के हत्यारों को उम्रकैद, फिरौती के लिए दी थी ख़ौफनाक मौत

ग्रेटर नोएडा में बड़ी खबर : 2 साल बाद मासूम के हत्यारों को उम्रकैद, फिरौती के लिए दी थी ख़ौफनाक मौत

2 साल बाद मासूम के हत्यारों को उम्रकैद, फिरौती के लिए दी थी ख़ौफनाक मौत

Tricity Today | 2 साल बाद मासूम के हत्यारों को उम्रकैद

Greater Noida News : 2 साल बाद मासूम के हत्यारों को उम्र कैद मिली है। सूरजपुर के गुलिस्तानपुर 4 साल के मासूम रितिक को अगवा कर मौत के घाट उतारने का मामला 2021 में आया था। जिसके बाद पड़ोस में रहने वाले दो लोगों पर अगवा कर फिरौती न देने पर जान से मार डालने का आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिला जेल अवनीश कुमार सक्सेना की अदालत ने दोनों दोषियों को उम्र कैद की सजा दी है और साथ ही दोनों पर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बिहार के सहरसा निवासी ब्रह्मदत्त गुलिस्तानपुर में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। 24 जनवरी 2021 को घर के बाहर से उनके छोटे बेटे रितिक को अगवा कर लिया गया। शिकायत पर पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। जांच में पुलिस को पता चला कि करीब 1 महीने पहले ब्रह्मदत्त के पड़ोस में रहने वाले जिला कन्नौज निवासी अनिल और विजय ने इस वारदात को अंजाम दिया है। शक होने पर वारदात के 21 दिन बाद पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में अनिल ने बच्चे को मार कर दलदल में  छुपाने की बात कबूली। अपने बच्चे के साथ हुई वारदात के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 

जिला न्यायालय ने 2 साल में दोषियों को दी सजा
अदालत में सबूतों और गवाहों को पेश करने के बाद अब जिला न्यायालय ने केस की सुनवाई की है। सभी सबूतों और गवाहों को ध्यान में रखकर अनिल और विजय को दोषी मानते हुए शुक्रवार उम्र कैद की सजा सुनाई है। 

कैसे दिया घटना को अंजाम
पीड़ित ब्रह्मदत्त छोटा-मोटा व्यापार करते है। उसके दो बेटे थे बड़ा बेटा थैलीशिमिया बीमारी से जूझ रहा था। आमतौर पर हर 29 दिन में उसका खून बदला जाता है। ब्रह्मदत्त को बड़े बेटे के उपचार के लिए और व्यापार में लगाने के लिए रुपयों की आवश्यकता थी। इसके चलते उसने निजी बैंक से लोन लेने का फैसला लिया था।  एक बार ब्रह्मजीत कॉल पर लोन की बात कर रहा था जिसकी सारी बातें पड़ोस में रहने वाले अनिल और विजय ने सुन ली थी। लालच और ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में दोनों ने पहले बच्चे का अपहरण किया और पैसे न मिलने पर उसको मौत के घाट उतार दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.