सीता से विवाह करने के लिए राम को तोड़ना होगा 55 फुट का धनुष, 400 स्क्वायर फीट की एलईडी पर दिखेगा अद्भुत नजारा

ग्रेटर नोएडा की रामलीला : सीता से विवाह करने के लिए राम को तोड़ना होगा 55 फुट का धनुष, 400 स्क्वायर फीट की एलईडी पर दिखेगा अद्भुत नजारा

सीता से विवाह करने के लिए राम को तोड़ना होगा 55 फुट का धनुष, 400 स्क्वायर फीट की एलईडी पर दिखेगा अद्भुत नजारा

Google | Symbolic Image

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा शहर में 3 स्थानों पर रामलीला का भव्य मंच लगाया गया है। ग्रेटर नोएडा के साइट-4 में रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर 55 फीट का धनुष बनाया गया है। जिसको करीब 50 फीट की ऊंचाई से तोड़ा जाएगा। यह काफी अद्भुत नजारा होगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। ग्रेटर नोएडा के साइट-4 के अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी और सेक्टर पाई-1 में भी रामलीला मंचन का आयोजन किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में डिजिटल तरीके से लोग रामलीला देख सकेंगे। इसको लेकर 400 स्क्वायर फीट की एलईडी लगाई जा रही है।

50 फीट ऊंचाई पर जाकर खंडित होगा धनुष
ग्रेटर नोएडा रामलीला मंच के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि रामलीला मंचन के लिए 55 फीट का धनुष बनाया गया है। 55 फीट के धनुष को भगवान श्रीराम करीब 50 फीट ऊंचाई पर जाकर खंडित करेंगे। यह नजारा काफी अद्भुत होगा। मनजीत सिंह ने बताया कि रामलीला मंचन देखने आने वाले लोगों के लिए उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से भी कार्य किया जा रहा है। रामलीला मंचन के चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होंगे।

400 फीट स्क्वायर की एलईडी पर होगी रामलीला
वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी के राधा कृष्ण पार्क में 26 सितंबर से रामलीला मंचन का आयोजन किया जाएगा। इस रामलीला मंचन का आयोजन "ग्रेटर नोएडा वेस्ट श्रीरामलीला सेवा ट्रस्ट" के द्वारा किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा का कहना है कि मंचन को देखने के लिए करीब 400 फिट स्क्वायर की एलईडी लगाई गई है। जहां पर लोग आसानी के साथ रामलीला देख सकते हैं। ट्रस्ट के सदस्य मनीष श्रीवास्तव का कहना है कि इस बार सुरक्षा की दृष्टि से भी विशेष ध्यान रखा गया है। मंचन के आसपास 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बिसरख कोतवाली पुलिस की निगरानी में पूरे मंच का आयोजन किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.