दस साल तक प्रेम संबंध रखने के बाद प्रेमी ने की अन्य महिला से शादी, हत्या करवाने जा रही प्रेमिका को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : दस साल तक प्रेम संबंध रखने के बाद प्रेमी ने की अन्य महिला से शादी, हत्या करवाने जा रही प्रेमिका को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दस साल तक प्रेम संबंध रखने के बाद प्रेमी ने की अन्य महिला से शादी, हत्या करवाने जा रही प्रेमिका को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tricity Today | प्रेमिका का फोटो

  • प्रेमी के शादी करने से नाराज़ थी आरोपी महिला
  •  भाड़े के शूटर हो गए फरार, शूटरों को दी थी चार लाख रुपए की सुपारी
  •  बेटे को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान हुआ था प्रेम संबंध
Greater Noida News: कोतवाली बीटा-2 पुलिस ने प्रेमी की हत्या की साजिश रचने वाली एक प्रेमिका को यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने भाड़े के शूटरों से अपने प्रेमी की हत्या करवाने की योजना बनाई थी। इस काम के लिए उसने शूटरों को 4 लाख रुपये की सुपारी दी थी। महिला प्रेमी के अचानक दूसरी लड़की से शादी करने पर आहत थी। दोनों के बीच पिछले करीब 10 सालों से प्रेम संबंध थे। पुलिस शूटरों की तलाश कर रही है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा अमित कुमार ने बताया कि कोतवाली बीटा-2 पुलिस मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक महिला को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता की पहचान प्रमिला चौहान पत्नी अनुज चौहान निवासी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद के रूप में हुई है। महिला से पूछताछ करने पर पुलिस को बेहद चौंकाने वाली बात पता चली है। डीसीपी ने बताया कि महिला अपने प्रेमी की हत्या करवाने के लिए शूटरों का इंतजार कर रही थी। शूटरों के साथ उसकी जौनपुर जाने की योजना थी। पुलिस के मुताबिक महिला के बेटे को ट्यूशन पढ़ाने के लिए शिक्षक अंकुर उसके घर पर आता था। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान शिक्षक अंकुर से महिला के प्रेम संबंध हो गए। दोनों के बीच पिछले लगभग 10 सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। इस बीच अंकुर अचानक जनपद जौनपुर स्थित अपने गांव चला गया और वहां जाकर शादी कर ली।

इसकी जानकारी होने पर महिला अंकुर से खफ़ा हो गई और उसने प्रेमी के द्वारा धोखा दिए जाने पर उसकी हत्या की साजिश रच डाली। इसके लिए उसने ग्रेटर नोएडा के रहने वाले भाड़े के शूटर को 4 लाख रुपये दिए थे। योजना के तहत मंगलवार को महिला जीरो प्वाइंट पर अवैध हथियार के हाथ भाड़े के शूटरों का इंतजार कर रही थी। उसे भाड़े के शूटरों के साथ अंकुर सिंह की हत्या करने के लिए जौनपुर जाना था। घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस ने प्रेमिका के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने बताया कि मौके से फरार भाड़े के शूटरों की पहचान कौशिंद्र व भोला के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के कब्जे से तमंचा, प्रेमी का फोटो, दो मोबाइल फोन व पहचान पत्र बरामद किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.