अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया गोवर्धन पूजा महोत्सव, 31 फुट बड़ी बनाई गोवर्धन महाराज की प्रतिमा

Greater Noida : अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया गोवर्धन पूजा महोत्सव, 31 फुट बड़ी बनाई गोवर्धन महाराज की प्रतिमा

अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया गोवर्धन पूजा महोत्सव, 31 फुट बड़ी बनाई गोवर्धन महाराज की प्रतिमा

Tricity Today | Govardhan

Greater Noida : अग्रवाल समाज ने हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम के साथ गोवर्धन पूजा की है। बुधवार की देर रात को श्री महाराज अग्रसेन वैश्य सेवा समिति ने स्वर्ण नगरी में 31 फुट की आकर्षित गोवर्धन की प्रतिमा बनाई। इसको गाय के गोबर से तैयार किया गया। अग्रवाल समाज के धूमधाम के साथ गोवर्धन का पर्व बनाया है।

समिति के सदस्य ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इस बार गोवर्धन महाराज का विराट स्वरूप गाय के गोबर से तैयार किया गया। उसे भव्य रूप से सजाया गया है। समिति के अधिकतर सदस्यों ने सपरिवार उपस्थित होकर एकसाथ ही पूजा की। सौरभ बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में बरसाना ग्रुप दिल्ली के कलाकारों द्वारा श्याम भजन और सुंदर झांकियों की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद सभी ने गोवर्धन महाराज का पूजन किया। अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर समिति के मनोज गर्ग, विजय अग्रवाल, अरुण गुप्ता, मुकुल गोयल, नवीन जिंदल, पीयूष गोयल, सर्वेश अग्रवाल, पवन बंसल, अतुल जिंदल, कपिल गुप्ता, राकेश सिंघल, प्रवीण गर्ग, राकेश अग्रवाल, बी बी गुप्ता, गिरीश जिंदल, देवराज बंसल, अमित गोयल और सुरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.