अखिलेश यादव के एक्शन से गौतमबुद्ध नगर के सपाइयों में खुशी की लहर, जो लाठी खायेगा वो ही बनेगा अध्यक्ष, पढ़िए खास रिपोर्ट

चर्चा-ए-आम : अखिलेश यादव के एक्शन से गौतमबुद्ध नगर के सपाइयों में खुशी की लहर, जो लाठी खायेगा वो ही बनेगा अध्यक्ष, पढ़िए खास रिपोर्ट

अखिलेश यादव के एक्शन से गौतमबुद्ध नगर के सपाइयों में खुशी की लहर, जो लाठी खायेगा वो ही बनेगा अध्यक्ष, पढ़िए खास रिपोर्ट

Tricity Today | अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilash Yadav) इस समय फुल एक्शन मोड में हैं। शनिवार को अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में 11 जनपदों के समाजवादी जिलाध्यक्षों को बर्खास्त कर दिया। अब इन जनपदों में नए सिरे से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। 

जो लाठियां खाएंगे वो ही बनेगा जिलाध्यक्ष
अखिलेश यादव के इस कार्य के बाद गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और बड़े नेता काफी खुश हैं। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर लगातार अपने विचार प्रकट कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब समाजवादी पार्टी में उन लोगों को ही पदाधिकारी बनाया जाएगा, जो लाठी-डंडे खा सकेंगे। अखिलेश यादव के इस कार्य की सराहना की जा रही है।

जिलाध्यक्षों ने ठीक तरीके से नहीं निभाई जिम्मेदारी
अखिलेश यादव ने गौतमबुद्ध नगर के वीर सिंह यादव को दूसरी बार पार्टी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। लेकिन पार्टी के नेताओं का कहना है कि शायद वीर सिंह यादव ने अपनी जिम्मेदारियों को ठीक तरीके से नहीं निभाया था। जिसकी वजह से उनको अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया है।

समाजवादी पार्टी ने मेहनत की, लेकिन फल नहीं मिला
दरअसल, उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी ने काफी मेहनत की थी। जिसका नतीजा भी समाजवादी पार्टी ने देख लिया है। कुछ जिलों में भाजपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को जिला पंचायत चुनाव के दौरान मैदान में उतरने के लिए रोक-टोक की थी। इस पर काफी जिलों में समाजवादी पार्टी के नेता लगातार मैदान में खड़े रहे थे। लेकिन कुछ जिले से भी थे, जहां पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने जमीनी रूप पर कुछ भी कार्य नहीं किया। नतीजा ये हुआ कि वहां से समाजवादी पार्टी बुरी तरह हार गई।

समाजवादी जिला पंचायत सदस्य कलेक्ट्रेट तक नहीं पहुंचे
शनिवार को उत्तर प्रदेश में काफी जिले के पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं। भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव में काफी अच्छी बाजी मारी है। ऐसे ही बहुत से जनपद है, जहां पर समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के लिए भी कलेक्ट्रेट तक नहीं पहुंचे।

अखिलेश यादव का सवाल - ऐसे जिलाध्यक्ष कैसे करेंगे पार्टी के लिए काम
बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के बड़े नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। इस बैठक में अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि "आखिर जब समाजवादी पार्टी के कार्य अभी तक बेहतर है तो वह जमीन पर क्यों नहीं दिखाई दे रहे।" ऐसे में जिलाध्यक्ष पर उंगली उठी है। अखिलेश यादव ने बैठक के दौरान साफ कह दिया है कि "जो लोग पार्टी के लिए संघर्ष नहीं कर सकते, जो लोग पार्टी के लिए सड़क पर नहीं उतर सकते, ऐसे जिलाध्यक्ष किस काम के हैं। अगर जिला पंचायत चुनाव में जिलाध्यक्ष मैदान में नहीं आएंगे तो आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में वह प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने के लिए आखिर कैसे काम करेंगे ?" 



गौतमबुद्ध नगर में खुशी का माहौल
अखिलेश यादव के इस एक्शन के बाद समाजवादी पार्टी में तहलका मच गया है। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस कार्य के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। गौतमबुद्ध नगर समेत काफी जिले में ऐसे भी लोग हैं, जो काफी समय से पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं सड़क पर पुलिस और प्रशासन की लाठियां खा रहे हैं। लेकिन उनको पार्टी में कोई भी पद नहीं दिया गया है। अब अखिलेश यादव के इस एक्शन के बाद उन नेताओं की उम्मीद एक बार फिर जाग गई है, जिनको नजरअंदाज किया जा रहा था। 

गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी ने किनारे किए दिग्गज नेता
ऐसा गौतम बुद्ध नगर में भी है। जिला गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी में ऐसे दिग्गज नेता है। जो करीब एक दशक के पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे है। सड़क पर विपक्ष सरकार के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन कार्यकारिणी में उनको कार्यकारिणी सदस्य तक का भी पद नहीं दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.