डॉ.महेंद्र नागर के लिए मांगे वोट, बोले- गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा भाजपा का सफाया

गौतमबुद्ध नगर में अखिलेश यादव : डॉ.महेंद्र नागर के लिए मांगे वोट, बोले- गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा भाजपा का सफाया

डॉ.महेंद्र नागर के लिए मांगे वोट, बोले- गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा भाजपा का सफाया

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर में अखिलेश यादव

Greater Noida News : सपा प्रमुख अखिलेश यादव शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में स्थित सिकंदराबाद पहुंचे। वहां पर उन्होंने एक जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा और उनके नेताओं पर निशाना साधते हुए चुटकी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया है, प्रदेश की जनता उनके झूठ को पहचान चुकी है। 

"भाजपा के डायलॉग जनता सुनना नहीं चाहती"
अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सिकंदराबाद में कहा, "पहले चरण में मतदान हो रहा है। जो पहले चरण से खबरें आ रही है। उससे महसूस हो रहा है कि इस बार पश्चिम की हवा भारतीय जनता पार्टी का पूरा का पूरा सफाया करने जा रही है। लग रहा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी का पहला शो ही फ्लॉप हो गया है। न केवल इनका शो फ्लॉप हो गया है, बल्कि इनके डायलॉग भी जनता सुनना नहीं चाहती है। जो अब तक भारतीय जनता पार्टी के लोग कहानी बना रहे थे, वह कहानी भी अब कोई सुनना नहीं चाहता है।"

"झूठ और लूट की सरकार बनी भाजपा"
अखिलेश यादव ने आगे कहा, "पिछले 10 साल में भारतीय जनता पार्टी की जो पहचान बनी है, वह झूठ और लूट की बनी है। शायद इतना झूठ किसी राजनीतिक पार्टी ने नहीं बोला होगा, जितना भारतीय जनता पार्टी ने बोला है। महसूस हो रहा है कि पूरे ब्रह्मांड में सबसे झूठी पार्टी अगर कोई है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। मुझे खुशी इस बात की है कि इस बार डॉक्टर के मुकाबले में डॉक्टर खड़े हैं। मैं पार्टी के सभी साथियों का धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने एक ऐसे डॉक्टर को तैयार किया है, जो भविष्य की आने वाली पीढ़ी का भी समझ सकता है।"

"डबल इंजन की सरकार फेल"
सपा प्रमुख ने आगे कहा, "इस बार तो गाजियाबाद से लेकर के गाजीपुर तक भाजपा का सफाया होने जा रहा है। इस बार मैं उनकी राजनीतिक चेतना का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं। जो पगड़ी और सम्मान के साथ एक बार साइकिल की मदद करने जा रहे हैं। इस बार डबल इंजन की सरकार फेल होने का रही है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.