मनोज बोड़ाकी के बाद श्याम सिंह भाटी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

गौतमबुद्ध नगर के गुर्जर वोटर्स पर अखिलेश यादव की नजर : मनोज बोड़ाकी के बाद श्याम सिंह भाटी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

मनोज बोड़ाकी के बाद श्याम सिंह भाटी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

Tricity Today | श्याम सिंह भाटी

Greater Noida News : गौतम बुद्ध नगर के गुर्जर नेताओं पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नजर है। अखिलेश यादव ने गौतमबुद्ध नगर के दो गुर्जर नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। किसान और गुर्जर नेता के नाम से पहचान बनाने वाले श्याम सिंह भाटी को अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया है। इसका पत्र समाजवादी पार्टी के लेटर हेड से जारी किया गया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 8 लोगों के नाम
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गौतमबुद्ध नगर के दो गुर्जर नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। जहां एक तरफ श्याम सिंह भाटी को समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया तो वहीं दूसरी तरफ गौतमबुद्ध नगर के पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी को भी राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में 8 लोगों के नाम शामिल है। जिनमें से दो गौतमबुद्ध नगर के हैं। बाकी पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार के भी हैं।

कौन हैं श्याम सिंह भाटी
अधिवक्ता श्याम सिंह भाटी मूलरूप से ग्रेटर नोएडा में स्थित चिटहेरा गांव के निवासी है। वह इस समय अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी है। श्याम सिंह भाटी पिछले लंबे समय से अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा वह गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी में ऊंचा कद रखते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.