अखिलेश यादव शुक्रवार को आएंगे गौतमबुद्ध नगर, इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं में उत्साह

लोकसभा चुनाव 2024 : अखिलेश यादव शुक्रवार को आएंगे गौतमबुद्ध नगर, इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं में उत्साह

अखिलेश यादव शुक्रवार को आएंगे गौतमबुद्ध नगर, इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं में उत्साह

Tricity Today | महेंद्र नागर की बेटी भी मैदान में आई

Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के सिकंदराबाद में शुक्रवार को होने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है। इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी डॉ.महेंद्र नागर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा है। नोएडा और बुलंदशहर जिला कार्यालयों पर जनसभा की तैयारियों को लेकर बैठकें की गईं। इन बैठकों में जिले के कोने-कोने से सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

"भाजपा जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनाव में दिखते हैं"
डॉ.महेंद्र नागर ने कार्यकर्ताओं के साथ सिकंदराबाद के गांवों का दौरा किया और लोगों से समर्थन जुटाते हुए अखिलेश की रैली में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के समुचित विकास के लिए अखिलेश जैसे ऊर्जावान नेता की आवश्यकता है, जो बिना भेदभाव विकास करेंगे। डॉ.महेंद्र नागर ने आरोप लगाया कि भाजपा के जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनाव के समय दिखाई देते हैं, जिससे क्षेत्र में कई समस्याएं पैदा हो गई हैं। 

"भाजपा काल में सिर्फ महंगी शिक्षा"
उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे वादों की झड़ी लगा रही है और पहले भी विश्वासघात किया है। इस सरकार के असंवैधानिक कार्य लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। क्षेत्र के अंदर बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, टूटी सड़कें, महंगी शिक्षा, महंगी बिजली, महंगा डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस आदि भाजपा शासन काल की उपलब्धियां है।

महेंद्र नागर की बेटी भी मैदान में आई
वहीं, दूसरी तरफ डॉक्टर महेंद्र नागर की बेटी डॉक्टर निधि नागर ने गुरुवार को नोएडा के कई सेक्टरों का दौरा किया और लोगों से वोट की अपील की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है। लोकसभा चुनाव में इन्हें सबक सिखाने का मन बना चुकी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.