वृंदावन को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से जोड़ने का एलाइनमेंट बदला, अब केंद्र सरकार बनाएगी सड़क

पढ़िए खास खबर : वृंदावन को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से जोड़ने का एलाइनमेंट बदला, अब केंद्र सरकार बनाएगी सड़क

वृंदावन को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से जोड़ने का एलाइनमेंट बदला, अब केंद्र सरकार बनाएगी सड़क

Tricity Today | Yamuna Expressway

Greater Noida News : वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट में अहम बदलाव किया गया है। अब यह एक्सप्रेसवे 101 किलोमीटर के बजाय 102.1 किलोमीटर से शुरू होगा। जिससे वृंदावन पहुंचने का सफर और सुगम हो जाएगा। इस बदलाव से तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि यमुना एक्सप्रेसवे से सीधे वृंदावन तक जाने का रास्ता अधिक सुलभ होगा।

दोनों एक्सप्रेसवे लूप के जरिए जुड़ेंगे
इस योजना के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित एनएच-44 से यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर सात किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी, जो दोनों एक्सप्रेसवे को लूप के जरिए जोड़ेगी। इससे न केवल वृंदावन आने वाले श्रद्धालु लाभान्वित होंगे। बल्कि फरीदाबाद की ओर से आने वाले लोगों को भी इससे सुविधा मिलेगी। 

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण केंद्रीय मंत्रालय करेगा
इस एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी अब यमुना प्राधिकरण के बजाय केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधीन होगी। यह महत्वपूर्ण फैसला हाल ही में ब्रज विकास परिषद की बैठक में लिया गया। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 102.1 किलोमीटर होगी। जिसमें से 6.9 किलोमीटर लंबा और छह लेन का हिस्सा केंद्र सरकार द्वारा निर्मित किया जाएगा। यह हिस्सा यमुना की दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद की ओर से आकर यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा। इस नए एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई लगभग 14 किलोमीटर होगी। जिसमें सात किलोमीटर यमुना के एक तरफ और सात किलोमीटर यमुना की दूसरी तरफ फैला होगा। निर्माण कार्य के लिए आवंटित राशि भी तय कर दी गई है।

राया हेरिटेज सिटी के क्षेत्र में कोई बदलाव नहीं
हालांकि, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित 753 एकड़ में बनने वाली राया हेरिटेज सिटी के क्षेत्रफल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यह क्षेत्र अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के कारण पहले से ही संरक्षित है। एक्सप्रेसवे जहां समाप्त हो रहा है। वहां 1.5 किलोमीटर का क्षेत्र डूब क्षेत्र है। जहां एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा। इस रोड को यमुना पर बन रहे एक पुल से जोड़ा जाएगा। जिसके साथ ही 21 मीटर चौड़ा केबल ब्रिज और 60 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण भी यमुना प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.