ग्रेटर नोएडा में जुटे अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के पदाधिकारी, हर गांव में चलाएंगे अभियान

सम्राट मिहिर भोज जयंती  : ग्रेटर नोएडा में जुटे अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के पदाधिकारी, हर गांव में चलाएंगे अभियान

ग्रेटर नोएडा में जुटे अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के पदाधिकारी, हर गांव में चलाएंगे अभियान

Social Media | अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाई

Greater Noida : अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा, गौतमबुद्ध नगर ने आज गुर्जर दिवस के अवसर पर गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाई। इस अवसर पर दादरी में स्थित मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर हवन-यज्ञ भी किया गया। कॉलेज में हुए कार्यक्रम में विकास भनोता, विपिन नागर, विकास पल्ला राजकुमार रूपवास, सुमित नागर, मोहित नागर, विपिन कसाना, प्रशांत भाटी, विक्रांत चौधरी, संजीव नागर, अमित चेची, प्रभांशु नागर आदि लोग उपस्थित रहे।
    
इस अवसर पर बोलते हुए अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने कहा, गुर्जर प्रतिहार वंश ने अरब के आक्रांताओं से 300 वर्षों तक धर्म और संस्कृति की रक्षा की। भारत के इतिहास में गुर्जर प्रतिहार वंश के योगदान को एक षड्यंत्र के तहत दबाया गया। आज का नौजवान बहुत मेहनत करके अपने इतिहास को सामने ला रहा है। समाज मे एकजुटता और जागृति के लिए गुर्जर समाज के हर गांव में गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा लगवाने का लक्ष्य लेकर चलना होगा।

उन्होंने आगे कहा, हम सब लोगों को अब गांव- गांव जाकर गुर्जर समाज को जगाना होगा। उन्हें शिक्षा-संस्कार का महत्व समझाना होगा। इस अवसर पर इंदर प्रधान ने कहा कि गुर्जर समाज ने सदैव देश और धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया है। इस समाज के लोग आगे भी राष्ट की रक्षा के लिए समर्पित रहेंगे। गुर्जर समाज अब जागरूक हो रहा है। समुदाय के नौजवान आगे बढ़कर देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। 

इस मौके पर उपदेश नागर ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज आठवीं सदी के प्रतापी राजा थे। उन्होंने सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य किये। सम्राट मिहिर भोज की जयंती को अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमें सम्राट मिहिर भोज को आदर्श मानते हुए अपने राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य करने चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.