अब दो जनवरी को खुलेंगे आठवीं तक के सारे स्कूल

गौतमबुद्ध नगर के लाखों छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी खबर : अब दो जनवरी को खुलेंगे आठवीं तक के सारे स्कूल

अब दो जनवरी को खुलेंगे आठवीं तक के सारे स्कूल

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : गौतमबुद्ध नगर के लाखों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। इस वक्त पूरे उत्तर भारत में शीतलहर चल रही है। भीषण ठंड के चलते जिले के कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है। गौतमबुद्ध नगर के जिला अधिकारी की ओर से आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के दायरे में सभी बोर्ड के स्कूल शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूल प्रबंधन को आदेश भेजा है कि डीएम के आदेश का सख्ती से पालन किया जाए।

सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा यह आदेश
जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से कहा गया है कि यह आदेश उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सभी स्कूलों पर लागू होगा। अब जिले के आठवीं तक के स्कूल एक जनवरी तक बंद रहेंगे। मतलब, अब 2 जनवरी से स्कूल शुरू होंगे। आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर जिले में इन सारे बोर्ड के स्कूलों की संख्या करीब 2,000 है। जिले में कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं की संख्या तीन लाख से ज्यादा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.