दर्दनाक बस हादसे के बाद जेवर टोल प्लाजा पर सभी वाहनों को रोका, कोहरा कम होने का इंतजार

Yamuna Expresway : दर्दनाक बस हादसे के बाद जेवर टोल प्लाजा पर सभी वाहनों को रोका, कोहरा कम होने का इंतजार

दर्दनाक बस हादसे के बाद जेवर टोल प्लाजा पर सभी वाहनों को रोका, कोहरा कम होने का इंतजार

Tricity Today | जेवर टोल प्लाजा

Greater Noida/Yamuna Expresway : मंगलवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में एक बस एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। यह हादसा कोहरे के कारण हुआ। जिसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा आने वाले रास्ते पर जेवर टोल प्लाजा पर सभी गाड़ी को रोक दिया गया है। टोल प्लाजा मैनेजमेंट ने कोहरे के कारण यह एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि नोएडा से आगरा और आगरा से नोएडा जाने वाली दोनों तरफ की लाइन पर जेवर टोल प्लाजा मैनेजमेंट ने वाहनों को रोका है। सैकड़ों वाहन मौके पर खड़े हुए हैं। मैनेजमेंट का कहना है कि कोहरा कम होने के बाद ही वाहनों को रवाना किया जाएगा। मंगलवार की सुबह हादसे में एक बस एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई और इस घटना में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री जख्मी हुए हैं। जेवर टोल प्लाजा पर रोके सभी वाहन
जेवर टोल प्लाजा के मैनेजर ने बताया कि मंगलवार की सुबह घना कोहरा होने के कारण एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में एक्सप्रेसवे से एक बस नीचे गिर गई। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई है। यह काफी दर्दनाक है, जिसकी वजह से हमने यह एक्शन लिया है। यह एक्शन लोगों की सुरक्षा के लिए लिया गया है। उन्होंने बताया कि जेवर टोल प्लाजा पर सभी वाहनों को रोक दिया गया है। वाहन चालको से अपील की है कि कोहरा कम होने के बाद ही यहां से रवाना हो। उन्होंने कहा है कि कोहरा होने के कारण एक्सप्रेसवे और हाईवे पर सड़क हादसों की आशंका काफी ज्यादा बढ़ जाती है। जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया है।

वाहनों की रफ्तार हुई कम
आपको बता दें कि 15 दिसंबर से लेकर 15 फरवरी तक यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। अगर इससे ज्यादा स्पीड में कोई व्यक्ति वहां चलाता है तो उसका ऑनलाइन चालान काटा जाता है। यह फैसला लोगों की सुरक्षा के लिए लिए ही लिया गया है।

कैसे हुआ हादसा
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह थाना दनकौर क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बीच यमुना एक्सप्रेसवे के आगरा से नोएडा जाने वाले कोरिडोर पर हादसा हुआ है। आगरा से नोएडा की ओर यात्री बस जा रही थी। यह बस कंटेनर के पीछे थी। अचानक कंटेनर के ड्राइवर ने ब्रेक लगाए। अधिक कोहरा होने के कारण बस पीछे से कंटेनर में टकराई और फिर रेलिंग तोड़कर यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे उतर गई। यात्री बस यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे करीब 20 फुट गहराई में जाकर गिरी।

एक की मौत, 15 गंभीर घायल
पुलिस ने बताया कि बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। जिनमें से 10-15 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को निकाल कर पुलिस ने अस्पताल भेजा जा है। एक व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। यह बस झांसी से चली थी। आगरा होते हुए दिल्ली जा रही थी। समाचार लिखे जाने तक मौके पर मौजूद पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। आपको बता दें कि रविवार की सुबह नोएडा एक्सप्रेसवे पर 2 यात्री बसें हादसे का शिकार हो गई थीं। दोनों बस एक दूसरे से भिड़ गई थीं। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.