आलोक सिंह और रणविजय सिंह हुए सम्मानित, जानिए कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने क्या कहा

गौतमबुद्ध नगर : आलोक सिंह और रणविजय सिंह हुए सम्मानित, जानिए कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने क्या कहा

आलोक सिंह और रणविजय सिंह हुए सम्मानित, जानिए कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने क्या कहा

Tricity Today | आलोक सिंह और रणविजय सिंह हुए सम्मानित

आज गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री और कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश राणा ने गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस के सबसे बड़े अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान उनको यूपी पुलिस के महानिदेशक एचसी अवस्थी की घोषणा पर दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने आलोक सिंह और रणविजय सिंह को प्लैटिनम डीजी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया है। पूरे उत्तर प्रदेश में सिर्फ 18 पुलिस अधिकारियों को ही आज यह सम्मान दिया गया है। जिसमें गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के दो अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इन दोनों को यह सम्मान उनके कार्यकाल में बेहतर कार्य करने के लिए दिया गया है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी एचसी अवस्थी ने पुलिस कमिश्नर और अपर पुलिस उपायुक्त को उनके बेहतर कार्य, अपराध पर अंकुश, पुलिस और आम जनता के बीच कमिश्नरेट के काल में अच्छे संबंध बने, महिलाओं को जागरूक किया गया आदि कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। 

कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कमिश्नर आलोक सिंह और रणविजय सिंह को सम्मानित करते हुए कहा कि गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद जिले में पुलिस व्यवस्था पर काफी कार्य हुआ है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। कोरोना के काल में नोएडा पुलिस ने काफी सराहनीय कार्य किए हैं। 

उन्होंने बताया कि कमिश्नर आलोक सिंह और उनकी टीम ने लोगों के बीच में जाकर वार्ता की है। जिसकी वजह से आम जनता और पुलिस के बीच अच्छे संबंध बने है। लॉकडाउन के समय में नोएडा पुलिस ने जरूरतमंद लोगों को खाना पहुंचाया और मरीजों को दवाई तक पहुंचाने का काम किया है। जिसकी सराहना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी की है। योगी आदित्यनाथ का गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नर लागू करने का फैसला जिले में विकास की राह है।

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि जिले में कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद कानून व्यवस्था में काफी बदलाव किए गए हैं। महिला सुरक्षा को लेकर विशेष आईपीएस अधिकारी तैनात की गई हैं। जिससे महिला संबंधी समस्याओं का समाधान अच्छे तरीके से किया जा रहा है। जिले में महिला सुरक्षा डीसीपी तैनात होने के बाद जिले की महिला काफी जागरूक हुई है। जिले में यातायात व्यवस्था को और भी ज्यादा बेहतर करने के लिए अलग से ट्रैफिक डीसीपी तैनात किए गए हैं। जिले में इस समय 50 से भी ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। जो लगातार लोगों को ट्रैफिक कानून के बारे में जागरूक करते हैं।

आलोक सिंह आईपीएस और रणविजय सिंह आईपीएस समेत जिले के 37 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने सम्मानित किया है। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर चौकी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल इरफान खान को भी सिल्वर मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने करीब एक महीना पहले ग्रेटर नोएडा की खेरली नहर में डूबती हुई एक महिला को बचाया था।

गणतन्त्र दिवस पर इनको मिला सम्मान

प्लेटिनम - आलोक सिंह पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर और रणविजय सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा।

सिल्वर - जितेन्द्र्र दीखित निरीक्षक ना.पु., मौ. इरफान आरक्षी को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (आप्रेशनल)

सिल्वर - अवधेश कुमार उ0नि0 ना0पु0, सुरेश पाल सिंह- मुख्य आरक्षी ना0पु0 को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (सेवाभिलेख पर )

पुलिस पदक - जयवीर सिंह उ0नि0 ना0पु0, सोरन सिंह मुख्य आरक्षी ना0पु0 को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक।

सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह - ब्रजपाल सिंह मुख्य आरक्षी ना0पु0, नेत्र पाल सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह। 

पुरूस्कृत - मोनिका, प्रधान परिचालक(रेडियो) वार्षिक कम्प्यूटर प्रतियोगिता -2020 प्रदेश में प्रथम स्थान रूपये 5000 से पुरूस्कृत।

प्रशस्ति पत्र - पी0आर0वी0 यूपी 112 प्रभारी निरी0 किशोरी लाल शर्मा सहित 19 कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। 

पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर द्वारा प्रदान किये गये प्रशस्ति पत्र 

उ0नि0 सुधीर कुमार थाना प्रभारी सेक्टर 49, उ0नि0 नवशीष कुमार सर्विलांस सेल, उ0नि0 रविन्द्र सिंह थाना फेस 2, उ0नि0 दिलशेर अली थाना फेस 3,
 
मुख्य आरक्षी- मिन्टू सिंह थाना सेक्टर 24, भरत सिंह पीआरवी 1851, अशोक यादव रिट सेल, कम्प्यूटर आपरेटर विजय कुमार  सीसीटीएनएस सेल,
 
आरक्षी - जुबेर रिजवी थाना फेस 2, दीपक कुमार थाना बीटा 2, चेतन आनन्द फेस 3, राजीव कुमार थाना फेस 3, विनय कुमार थाना फेस 2, आशु कुमार थाना फेस 2 
 
कोविड-19 (लाॅक डाउन) में कई संस्थाओं ने पुलिस का अभूत पूर्व सहयोग किया गया, जिन संस्थाओं को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

1. चैरसिया फाउण्डेशन    

2. एचसीएल फाउण्डेशन   

3. मून वेवरेजेस   

4. कोटक महिन्द्रा 

5. ट्रांससन होल्डिग्स    

6. लोक मंच    

7. क्षेत्रीय परिधान समूह  

8. वरूण बेवरेजेस 

9. अडानी इन्टरप्राइजेस लि0  

10. हिन्दराईज समाज कल्याण फाउण्डेशन 

11.ओरिएंटल कार्बन एवं केमिकल्स लि.

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.