रेयान इंटरनेशनल स्कूल की टॉपर बनीं अमीषी खंडेलवाल और गणिका भाटी, सारे स्टूडेंट्स पास

CBSE Result 2023 : रेयान इंटरनेशनल स्कूल की टॉपर बनीं अमीषी खंडेलवाल और गणिका भाटी, सारे स्टूडेंट्स पास

रेयान इंटरनेशनल स्कूल की टॉपर बनीं अमीषी खंडेलवाल और गणिका भाटी, सारे स्टूडेंट्स पास

Tricity Today | रेयान इंटरनेशनल स्कूल के टॉपर बच्चे

Greater Noida News : शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE Board) ने परीक्षा परिणामों की घोषणा की है। ग्रेटर नोएडा के छात्र-छात्राओं ने शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। रेयान इंटरनेशनल स्कूल के सभी बच्चे पास हो गए हैं। स्कूल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कक्षा 12वीं में 30 छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिन्होंने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। 12वीं में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली छात्रा अमित खंडेलवाल हैं। दूसरे स्थान पर अनिल विशाल पटेल और तीसरे स्थान पर निर्माण जैन रहे हैं। इसी तरह दसवीं में 105 स्टूडेंट ऐसे हैं, जिन्होंने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। गणिका भाटी ने स्कूल टॉप किया है।

अमीषी खंडेलवाल, हेनिल विशाल पटेल और निर्वाण जैन चमके
रेयान इंटरनेशनल स्कूल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक अमीषी खंडेलवाल ने हासिल किए हैं। अमीषी खंडेलवाल को 96.4% अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर 96.2% अंक हासिल करके हेनिल विशाल पटेल रहे हैं। निर्वाण जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। निर्वाण को 95.8% अंक मिले हैं। चौथे स्थान पर डीवीएमएस महेश रहे हैं। डीवीएनएस महेश को 95.6% अंक मिले हैं। पांचवें स्थान पर संयुक्त रूप से 2 छात्र हैं। कार्तिकेय श्रीवास्तव और अहमद चौहान को 95.4% अंक मिले हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि इस साल छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। कक्षा बारहवीं के सभी स्टूडेंट पास हो गए हैं। 30 छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिन्होंने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं।

गणिका भाटी, काव्या शर्मा और अनन्या शुक्ला आईं अव्वल
रेयान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सुधा सिंह ने बताया कि कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहा है। गणिका भाटी ने स्कूल टॉप किया है। गणिका को 98.8% अंक मिले हैं। काव्या शर्मा 98.2% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही हैं। अनन्या शुक्ला को 98% अंक मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर श्यामल राघवन और दीपक रंजन संयुक्त रूप से रहे हैं। इन दोनों लड़कों को 90.8% अंक मिले हैं। 97.6% अंक हासिल करके प्रियंका तिवारी पांचवे स्थान पर हैं। सुधा सिंह ने कहा कि कक्षा के सभी छात्र-छात्राएं पास हो गए हैं और 105 स्टूडेंट ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। दसवीं में 322 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन के साथ पास हुए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.