2.21 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, जल्द होगा बड़ा एक्शन

अनिल दुजाना गैंग की 250 करोड़ की सम्पति सामने आई : 2.21 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, जल्द होगा बड़ा एक्शन

2.21 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, जल्द होगा बड़ा एक्शन

Google Image | Anil Dujana

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के निवासी और वेस्ट यूपी के कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना के एनकाउंटर के बाद अब उसकी अवैध संपत्तियों पर चाबुक चलने लगा है। करीब 250 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति अनिल दुजाना के पास थी। जिसको काफी तेजी के साथ जब्त किया जा रहा है। अभी तक 2 करोड़ 21 लाख की प्रॉपर्टी पुलिस ने जब्त किया जा चुका है। अब 8 से ज्यादा प्रॉपर्टी पर पुलिस की पैनी नजर है।

वेस्ट यूपी की संपत्ति पर नजर
मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और पूरे वेस्ट यूपी में करीब 8 संपत्तियों पर पुलिस की नजर है। अनिल दुजाना ने अपने गैंग के अन्य साथियों के साथ मिलकर करीब 250 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित की है। जिसको अब शासन अपने कब्जे में लेगी। बताया जा रहा है कि अब 8 अन्य संपत्तियों को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। जिस पर बहुत ही जल्द कब्जा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने अनिल दुजाना की 2.21 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त किया गया है।

इन सवालों का जबाव ढूंढ रही पुलिस
विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक अनिल दुजाना के पास एक मोबाइल फोन मिला है। जिसमें करीब 40 लोगों के कांटेक्ट नंबर हैं। अब यूपी एसटीएफ पुलिस और अन्य एजेंसी इस बात का पता लगाने में लग गई है कि ये 40 लोग कहां पर हैं, क्या करते हैं, अनिल दुजाना से कैसे संपर्क हैं और अनिल दुजाना के लिए कैसे काम करते हैं?

अनिल दुजाना इस तरह कर रहा था गैंग ऑपरेट
यूपी एसटीएफ ने बताया कि अनिल दुजाना एक शातिर किस्म का अपराधी था, जो अपने गैंग के सदस्यों की रंजिश और उनके आर्थिक लाभ को ध्यान में रखकर अपना गैंग चलाता था। लगातार गैंग में नए सदस्य जोड़ता रहता था। दूसरे गैंग के साथ मिलकर भी अपराध करता था। अपने प्रतिद्वंदी और आर्थिक लाभ के लिए नृशंस हत्याएं करवाता था। अनिल दुजाना का जुड़ाव रणदीप भाटी रिठौरी गैंग से है। साथ ही मुकीम काला गैंग से भी अनिल दुजाना की घनिष्ठता है। शुरुआती दौर में अनिल दुजाना, रणदीप भाटी गैंग के लिए हत्या करता था, लेकिन बाद में उसने अपना मजबूत गैंग बना लिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.