भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 75% अंक लाने वाले छात्र होंगे सम्मानित, देश के दिग्गज नेता और अफसर होंगे शामिल 

ग्रेटर नोएडा में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का ऐलान- भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 75% अंक लाने वाले छात्र होंगे सम्मानित, देश के दिग्गज नेता और अफसर होंगे शामिल 

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 75% अंक लाने वाले छात्र होंगे सम्मानित, देश के दिग्गज नेता और अफसर होंगे शामिल 

Tricity Today | प्रेस वार्ता

Greater Noida News : अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता के दौरान अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 8 मई 2022 भगवान परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर वह एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसमें सिर्फ गौतमबुद्ध नगर या उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के तमाम बड़े आईएएस अफसर, आईपीएस अफसर, मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में उन छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने अपने शहर और अपने जनपद का नाम रोशन किया है। इसके अलावा दसवीं क्लास और उससे ऊपर के उन छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने एग्जाम में 75 प्रतिशत ने ज्यादा अंक हासिल किए हैं।

दादरी के आरवी नॉर्थलैंड इंस्टीट्यूट में होगा कार्यक्रम
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पितांबर शर्मा ने बताया कि 8 मई को दादरी के आरवी नॉर्थलैंड इंस्टीट्यूट में भगवान परशुराम जयंती का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 साल बाद बड़े स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी पार्टी के नेता और मंत्रियों को भी न्यौता दिया गया है। इसको लेकर 2 दिनों पहले ब्राह्मण महासभा के सभी बड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें फैसला लिया गया कि 8 मई को बड़े स्तर पर भगवान परशुराम की जयंती का आयोजन किया जाएगा।

इन छात्रों को किया जाएगा सम्मानित, नंबर जारी
पितांबर शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा द्वारा उन छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने दसवीं क्लास या फिर उससे ऊपर की कक्षाओं में 75% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा उन छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने प्रतियोगिता और विभिन्न परीक्षा में इलाके और जनपद का नाम रोशन किया है। उनको भी सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए हमने एक टीम का भी गठन किया है। अगर जनपद का कोई भी छात्र 75% से ज्यादा अंक लेकर आया है या फिर उसने शहर का नाम रोशन किया है तो वह अपनी फोटो और मार्कशीट की कॉपी संगठन के मंत्री परमानंद शर्मा को मोबाइल नंबर 8826363112 पर भेज दे।

ब्राह्मण नेताओं ने योगी सरकार से की ये मांग
प्रेस वार्ता के दौरान सभी ब्राह्मण नेता ने मांग की है कि जिस तरीके से गौतमबुद्ध नगर जनपद में गुर्जर शोध संस्था के लिए सरकार ने जमीन दी है। उसी तरीके से ब्राह्मण शोध संस्था के लिए भी सरकार को जमीन लेनी चाहिए। इससे हमारे समाज के लोग आगे बढ़ेंगे और प्रेरित होंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण बोर्ड का गठन होना चाहिए। हालांकि, राजस्थान सरकार ने कुछ दिनों पहले अपने प्रदेश में ब्राह्मण बोर्ड का गठन किया। इसके बाद ब्राह्मण समाज के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा और पीड़ित लोगों को इंसाफ मिल पाएगा। उन्होंने योगी सरकार से मांग करते हुए कहा कि जनपद में एक भगवान परशुराम भवन पर्यटन रूप में विकसित होना चाहिए। इससे समाज के लोगों को प्रेरणा मिलेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.