सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को गंगाजल से धोने का ऐलान, गुर्जर शब्द भी जोड़ने का फैसला

मिहिरभोज पर 'महाभारत' : सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को गंगाजल से धोने का ऐलान, गुर्जर शब्द भी जोड़ने का फैसला

सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को गंगाजल से धोने का ऐलान, गुर्जर शब्द भी जोड़ने का फैसला

Social Media | दादरी में सम्राट मिहिर भोज को लेकर संग्राम

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के दादरी में सम्राट मिहिर भोज को लेकर शुरू हुआ संग्राम भाजपा के लिए घातक बन गया है। इस मामले पर आज गुर्जर समाज की पंचायत हुई। लेकिन कानून-व्यवस्था को देखते हुए नोएडा पुलिस ने बड़ी संख्या में नेताओं और लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि हिरासत में लिए गए गुर्जर नेताओं ने पुलिस लाइन में ही पंचायत की और तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए। इसमें कहा गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाप भाजपा का बहिष्कार करेगा। दादरी में गुर्जर सम्राट लिखा नया शिलापट्ट लगाया जाएगा। पंचायत मं् सर्वसम्मति से 51 सदस्यीय गुर्जर स्वाभिमान समिति का गठन किया गया। यह आगे के आंदोलन का संचालन करेगी। 

गुर्जर समाज को साधने की रणनीति भाजपा पर भारी पड़ रही है। सम्राट मिहिर भोज के नाम के आगे गुर्जर लिखने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गुर्जर समुदाय मिहिर भोज के आगे गुर्जर सम्राट लिखने के लिए आज आंदोलन कर रहा था। हालांकि एहतियात बरतते हुए पुलिस ने बड़े स्तर पर नेताओं को हिरासत में लिया है। लेकिन पुलिस लाइन में ही राष्ट्रीय गुर्जर समन्वय समिति के अध्यक्ष अंतराम तंवर की अध्यक्षता में समुदाय ने तीन प्रस्ताव पास किए। इसमें एक प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद नुकसानदेह होगा। साथ ही गुर्जरों के स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने के लिए 51 सदस्यों वाली गुर्जर स्वाभिमान समिति का गठन किया गया है। यह समिति अब से इस समाज से जुड़े विषयों को संभालेगी।

संगठन ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में गुर्जर समाज भारतीय जनता पार्टी का बहिष्कार करेगा। इस मामले को लेकर समुदाय के लोग एकजुट हैं। पंचायत में तय हुआ कि दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा स्थल पर एक नया शिलापट्ट लगाया जाएगा। इस पर गुर्जर सम्राट लिखा जाएगा। हालांकि समिति ने कहा है कि जिला प्रशासन स्वयं नया सिलावट लगवाए। नहीं तो गुर्जर समाज इसे लगवा लेगा। साथ ही अनावरण की गई सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को गंगाजल से धोकर पवित्र किया जाएगा। पुलिस लाइन में मौजूद सभी लोगों ने इन तीनों प्रस्ताव को सहमति दी है। इन फैसलों के बाद माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को गुर्जर समुदाय का वोट नहीं मिलेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.