अंसल और सर्वोत्तम बिल्डर के बाउंसरों ने किसानों पर चलाई गोली, दो घायल

Greater Noida BREAKING : अंसल और सर्वोत्तम बिल्डर के बाउंसरों ने किसानों पर चलाई गोली, दो घायल

अंसल और सर्वोत्तम बिल्डर के बाउंसरों ने किसानों पर चलाई गोली, दो घायल

Tricity Today | BIG BREAKING

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। अंसल और सर्वोत्तम बिल्डर के बाउंसरों ने किसानों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं बिल्डर के बाउंसरों ने किसानों के ऊपर गोली भी चलाई। इस घटना में दो किसान घायल हो गए हैं। मौके पर टकराव की स्थिति पैदा हो गई है।

किसान नेता ने बताया- कैसे बिल्डर के गुंडे मौके पर आए
किसान नेता सुनील फौजी ने बताया, "अपनी मांगों के लिए सैकड़ों की संख्या में किसान अपनी जमीन पर बैठे हुए हैं। गुरुवार को सर्वोत्तम और अंसल बिल्डर के गुंडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने जबरदस्ती जमीन को खाली करवाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी बातों पर अड़े रहे।" उन्होंने आगे बताया, "इसी दौरान बिल्डर के गुंडों ने गोली चलाना शुरु कर दिया और किसानों के साथ मारपीट की। इस घटना में किसान नेता संजय बोड़ाकी की ओर लाल चैयरमेन घायल हो गए।

दोनों बिल्डर ने किसानों को धोखा दिया
दरअसल, पिछले काफी समय से दादरी थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के पास किसानों का धरना चल रहा है। किसान नेता सुनील फौजी का कहना है कि अंसल बिल्डर ने किसानों के साथ धोखा किया और इस धोखे का मुखौटा सर्वोत्तम बिल्डर को बनाया गया। सर्वोत्तम बिल्डर किसने की जमीन पर गलत तरीके से कब्जा करना चाहता है। इसी का हम विरोध कर रहे हैं। 

किसानों को भगाने के लिए गोली चलाई
उन्होंने बताया कि गुरुवार को किसान शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। तभी सर्वोत्तम और अंसल बिल्डर के बाउंसर मौके पर आए। बिल्डर के लोगों ने किसानों को उठाने का प्रयास किया, लेकिन हम अपनी बातों और मुद्दे पर अड़े रहे। इसी को लेकर बाउंसरों ने किसानों के साथ मारपीट की। किसानों को धमकाने और भगाने के लिए गोली भी चलाई। इस घटना में दो किसान घायल हो गए हैं। सुनील फौजी का आरोप है, "दोनों बिल्डर का समर्थन बुलंदशहर विकास प्राधिकरण कर रहा है। यह किसानों के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है। जब तक किसानों को इंसाफ नहीं मिलेगा, दोनों बिल्डरों के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा।"
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.