Greater Noida News : एक बार फिर ऑटो एक्सपो 2025 का आयोजन होने जा रहा है। अगर आप भी गाड़ियों के शौकीन हो तो आपके लिए यह काम की खबर है। आपको जानकर खुशी होगी कि ग्रेटर नोएडा के अलावा एनसीआर में दो अन्य स्थानों पर भी ऑटो एक्सपो का आयोजन होने जा रहा है। आईए जानते हैं कि ग्रेटर नोएडा के अलावा एनसीआर के और कहां पर ऑटो एक्सपो 2025 का आयोजन होगा।
ग्रेटर नोएडा में कब से ऑटो एक्सपो?
ग्रेटर नोएडा में स्थित एक्सपो मार्ट सेंटर में ऑटो एक्सपो 2025 का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा में 19 जनवरी से 22 जनवरी 2025 तक होगा। यहां पर करीब 5 लाख से ज्यादा लोग आएंगे। यह कार्यक्रम इंटरनेशनल होता है। जिसमें सैकड़ों कंपनियां अपने वाहन पेश करेंगी।
दिल्ली के इन 2 स्थानों पर लगेगा ऑटो एक्सपो
ग्रेटर नोएडा के अलावा दिल्ली के भारत मंडपम और द्वारिका के यशोभूमि पर भी भारत मोबिलिटी 2025 (ऑटो एक्सपो 2025) का आयोजन होगा। भारत मंडपम में 17 जनवरी से 22 जनवरी तक ऑटो एक्सपो लगेगा। इसके अलावा द्वारिका के यशोभूमि पर 18 जनवरी से 21 जनवरी तक इस इंटरनेशनल कार्यक्रम का आयोजन होगा।