'अपना स्कूल' ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ फहराया तिरंगा, शुरू की शानदार पहल

ग्रेटर नोएडा : 'अपना स्कूल' ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ फहराया तिरंगा, शुरू की शानदार पहल

'अपना स्कूल' ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ फहराया तिरंगा, शुरू की शानदार पहल

Tricity Today | शुरू की शानदार पहल

Greater Noida : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्रेटर नोएडा के गामा-वन में स्थित "अपना स्कूल" में झंडा फहराया गया है। "अपना स्कूल" में सैकड़ों बच्चे अपना भविष्य तय कर रहे है। आज गौतमबुद्ध नगर के अलग-अलग हिस्से में झंडा फहराया जा रहा है। महिलाओं का सामाजिक संगठन इनरव्हील क्लब 'अपना स्कूल' को आर्थिक सहायता कर रहा है।

स्कूल की अध्यक्ष आरके उषा ने बताया कि "अपना स्कूल" में इस समय करीब 500 से ज्यादा बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। वह करीब 10 सालों से स्कूल चला रही है। जिसमें अधिकतर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चे है। शिक्षा के साथ इन बच्चों को स्पोर्ट्स और अन्य एक्टिविटी की जाती है। 

समिति की उपाध्यक्ष उर्वशी सिंह ने बताया कि इस स्कूल में 500 बच्चों को फ्री में शिक्षा दी जाती है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं जैसे पकडे, बेग, सुबह का नाश्ता, दो समय का खाना और किताबें आदि स्कूल की तरफ से दी जाती है। बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी जागरूक किया जाता है। इस मौके पर सरोज सिंह सचिव, सुशील चौहान, ललिता शर्मा, मंजू श्रीवास्तव, शक्ति माथुर मौजूद थे।

इनरव्हील क्लब गौतमबुद्ध नगर की चैयरपर्सन विदेह यादव ने कहा, "इन बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इन्हें अवसर की जरूरत है। हम इन बच्चों को अवसर देने का प्रयास कर रहे हैं। करीब 650 लड़के और लड़कियां गौतमबुद्ध नगर के इन 6 स्कूलों में हैं। जिन्हें पढ़ाने के साथ-साथ हम इन्हें जीवन यापन के गुण भी सिखा रहे हैं। इन बच्चों के बनाए हस्तशिल्प नोएडा शिल्प हाट में बेचे जा रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर इनके उत्पाद बेचे जाते हैं। जिससे होने वाली आमदनी इन्हें मिलती है। ये लोग घर चलाने में अपने माता-पिता का हाथ बंटाते हैं।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.