39 दिन बाद दौड़ी ग्रेटर नोएडा मेट्रो, मुसाफिरों को मिली राहत, मगर याद रखें जरूरी नियम और टाइम टेबल

Aqua Line Metro News: 39 दिन बाद दौड़ी ग्रेटर नोएडा मेट्रो, मुसाफिरों को मिली राहत, मगर याद रखें जरूरी नियम और टाइम टेबल

39 दिन बाद दौड़ी ग्रेटर नोएडा मेट्रो, मुसाफिरों को मिली राहत, मगर याद रखें जरूरी नियम और टाइम टेबल

Tricity Today | 39 दिन बाद दौड़ी ग्रेटर नोएडा मेट्रो

गौतमबुद्ध नगर में अनलॉक के तीसरे दिन एक्वा लाइन (Aqua Line metro) ग्रेटर नोएडा मेट्रो रेल सेवाएं आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। नोएडा मेट्रो रेल कापोरेशन (Noida Metro Rail Corporation) ने दो दिन पहले ही इसकी घोषणा की थी। लॉकडाउन के चलते बीते 1 मई से मेट्रो सेवा बंद थी। हालात सुधरने के बाद 39 दिन बाद इसे फिर आरम्भ किया गया है। हालांकि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मेट्रो ट्रेन सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक ही चलेंगी। नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो (Aqua Line Metro) का संचालन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा। शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। मेट्रो का संचालन नहीं होगा। 

सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक मिलेगी
पांच दिन फास्ट मेट्रो भी चलेंगी। यहां कोविड नियमों का पालन करते हुए मुसाफिर मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इसके लिए गेट पर सभी मुसाफिरों का तापमान चेक किया जाएगा। पार्किंग सिर्फ सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध होगी। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) की प्रबंध निदेशक ऋतु महेश्वरी (Ritu Maheshwari IAS) ने बताया कि, “कोरोना महामारी" की वजह से एनएमआरसी की सभी रेल सेवाएं बीते एक मई से स्थगित कर दी गई थीं। लेकिन अब गौतम बुद्ध नगर में लॉकडाउन से राहत दी जा रही है। आज सुबह से नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो सेवाएं भी बहाल कर दी गई हैं। सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक यात्री मेट्रो सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
15 मिनट के अंतराल पर मिलेगी फास्ट मेट्रो
मेट्रो का संचालन सुबह सात से शाम आठ बजे तक किया जाएगा। लॉकडाउन से पहले पीक आवर में प्रत्येक सात मिनट 30 सेकंड पर मेट्रो मिलती थी। अब पीक आवर में 15 मिनट के समायान्तारल पर मिलेगी। वहीं, ऑफ पीक आवर में मेट्रो का संचालन 30 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा। पीक आवर में सर्विस सुबह आठ से 11 बजे तक और शाम को 5 से आठ बजे तक रहेगी। शनिवार और रविवार को संचालन नहीं किया जाएगा। 

सप्ताह के पांचों दिन फास्ट मेट्रो चलेगी
यह फ़ास्ट मेट्रो सेक्टर-50, 101, 81, 83, 143, 144, 145, 146, 147 और सेक्टर-148 कर स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। एनएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक ट्रिप के बाद ट्रेन को सैनेटाइज किया जाएगा। इसके अलावा वह स्थान जो मुसाफिरों के संपंर्क में आएंगे जैसे एफसी गेट, हैडल बेल्ट, एक्सीलेटर और पीओएस मशीन को भी समय-समय पर सैनेटाइज किया जाएगा। मुसाफिरों की थर्मल स्क्रीनिंग करने और हाथों को सैनेटाइज करने के बाद स्टेशन में प्रवेश दिया जाएगा।

इन स्टेशनों पर होगी सिंगल गेट एंट्री और एक्जिट
  • सेक्टर-101
  • सेक्टर-81
  • सेक्टर-137
  • सेक्टर-142
  • सेक्टर-143
  • सेक्टर-144
  • सेक्टर-145, 
  • सेक्टर-146
  • सेक्टर-147 
  • सेक्टर-148
  • अल्फा-1
  • डेल्टा-1 ग्रेटर नोएडा आफिस
इन स्टेशनों पर खोले जाएंगे दोनों गेट
  • सेक्टर-51
  • सेक्टर-50
  • सेक्टर-76
  • एनएसईजेड
  • सेक्टर-83
  • नॉलेज पार्क-2
  • परी चौक
  • डिपो स्टेशन

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.